{"_id":"9172e64e48d8eb5487c154942e8be1cf","slug":"panchyat-election-news-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरोमणि अकाली दल लड़ेगा जिला परिषद का चुनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि अकाली दल लड़ेगा जिला परिषद का चुनाव
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Tue, 29 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल जिला परिषद का चुनाव लड़ेेगा। पार्टी के पंजाब में मुख्य संसदीय सचिव एनके शर्मा कैथल में वार्ड नंबर 10 से उम्मीदवार बलिंद्र सिंह जीता का नामांकन पत्र भरवाने के लिए कैथल पहुंचे। उन्होंने नामांकन पत्र भरने के साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनाने में सहयोग करें।
कोयल कांप्लेक्स में पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी जिला परिषद के चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जिला परिषद के चुनाव में अपने उम्मीदवारों के बाद भविष्य में विधानसभा चुनाव में भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत सिंह सौथा, प्रदेश महासचिव सुखबीर सिंह मांडी, गुरजोत सिंह, जसबीर सिंह नौच, गुरनाम सिंह गोराया मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हरियाणा में सभी बिरादरियों को साथ लेकर चलेगा। पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। क्योंकि दूसरी पार्टियां पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ रही हैं। कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र में जिला परिषद के चुनाव के लिए उम्मीदवार उतार दिए हैं। कैथल में बलिंद्र सिंह जीता को वार्ड नंबर-10 से उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद सभी बिरादरियों में अपना विंग तैयार करके पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
यारी दोस्ती व राजनीति अलग-अलग
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो के साथ दोस्ती है लेकिन राजनीति के दायरे अलग होते हैं। पार्टी सभी चीजों से ऊपर उठकर हरियाणा में चुनाव लड़ेगी। जिला परिषद के बाद विधानसभा में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। यूपी में भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है।
कांग्रेस पंजाब को कर रही है बदनाम
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि राहुल गांधी सोचते कुछ और हैं और बोलते कुछ और। उन्होंने 75 प्रतिशत युवाओें नशे में होने के झूठे आंकड़े दिए हैं। भटिंडा व पटियाला में हुई भर्ती में लाखों की संख्या में युवाओं भाग लिया। कोई भी युवा डोप टेस्ट के कारण बाहर नहीं हुआ है। कांग्रेस केवल पंजाब को बदनाम कर रही है।