फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Panchayat elections: Reservation of villages fixed for scheduled castes

पंचायत चुनाव : अनुसूचित जाति के लिए गांवों का आरक्षण तय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:17 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Reservation of villages fixed for scheduled castes
कैथल। जिले में पंचायत चुनाव को देखते हुए सातों ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों का अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण तय हो गया है। हालांकि यह पिछले साल ही तय किया गया था। अब महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण के बाद विभाग मुख्यालय द्वारा दोबारा से यह सूची जारी की गई है। अब बीसी ए वर्ग के लिए आरक्षण के लिए आगामी 28 सितंबर को ड्रॉ किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कैथल ब्लॉक में अनुसूचित जाति के लिए गांव बलवंती, भैणी माजरा, देवीगढ़, गुहणा, जगदीशपुरा, मानस पट्टी, मूंदड़ी, पाड़ला, पट्टी डोगर शक्ति नगर, पट्टी कौथ, प्यौदा, रोहेड़ियां, भानपुरा व सेगा आरक्षित हुए हैं। इनमें भी गांव भैणी माजरा, देवीगढ़, जगदीशपुरा, मूंदड़ी, पट्टी डोगर शक्ति नगर, प्यौदा व सेगा में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हैं। सामान्य वर्ग के लिए बचे गांवों में महिला के लिए बरटा, चक्क पाड़ला छौत, छौत, डयोडखेड़ी, डेरा गदला, दिल्लोंवाली, दीवाल, फ्रांसवाला, गयोंग, जसवंती, कठवाड़, खुराना, कुतुबपुर, मालखेड़ी, नैना, नरड़, पट्टी अफ्गान, सजूमा, संगतपुरा, सारण, सिरटा, सिसमौर व उजियाना महिला के लिए आरक्षित हुए हैं।
विज्ञापन

ढांड ब्लॉक में 27 में से अनुसूचित जाति के लिए छह गांव आरक्षित हुए हैं। बंदराना, बरोट, खेड़ी मटरवा, पोबाला, सलेमपुर महदूद व टीक गांव शामिल हैं। इनमें से भी पोबाला, बरोट और टीक में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। सामान्य वर्ग में शेष बचे 21 गांवों में से बेगपुर, चुहड़माजरा, धेरड़ू, जड़ौला, कौल, खेड़ी साकरा, पाबला, फरल, रावणहेड़ा, संगरौली महिला के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुहला ब्लॉक में 66 गांव में से 18 गांव बदसूई, बौपुर, भूंसला, डंडौता, डेरा बाजीगर, गढ़ी नजीर, कल्लरमाजरा, कसौली, कम्हेड़ी, महमूदपुर, पीड़ल, रामनगर, सदरहेड़ी, सरकपुर, स्यू माजरा, सिहाली, सींह, सुल्तानिया आरक्षित किए हैं। इनमें से भी बौपुर, डंडौता, गढ़ी नजीर, कसौली, महमूदरपुर, रामनगर, सरकपुर, सिहाली और सुल्तानिया अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। सामान्य वर्ग में गांव अरनौली, बलबेहड़ा, भाटिया, बिच्छिया, चाबा, छन्ना जाटान, डेरा गोबिंदसिंह नगर, घगगड़पुर, हेमूमाजरा, हरीगढ़ किंगन, खरल, खरकड़ा, खुशहालमाजरा, लंडाहेड़ी, मलिकपुर समाना, मंझहेड़ी, नानकपुरा, पपराला, रत्ताखेड़ा लुकमान, सरौला, शहीद भगत सिंह, टटियाना, थेह बुटाना व थेह नेवल में महिला ही चुनाव लड़ेंगी।
कलायत ब्लॉक में 29 गांवों में से छह गांव बड़सीकरी खुर्द, बात्ता, ब्राह्मणीवाला, कमालपुर, शिमला, सिणद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें से बात्ता, कमालपुरा व सिणद में अनुसूचित जाति की महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेंगी। सामान्य वर्ग के गांवों में बालू बिढ़ाण पट्टी, बालू रापड़िया पट्टी, चौशाला, दुमाड़ा, हरिपुरा, कैलरम, खरकपांडवा, खेड़ी शेरखां, कुराड़, नरवलगढ़, रामगढ़ पांडवा में महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेंगी।
ब्लॉक पूंडरी में 25 गांवों में से छह गांव बरसाना, भाणा, बुच्ची, हजवाना, करोड़ा व रसीना अनुसूचित जाति के लिए व इनमें से भी भाणा, हजवाना व रसीना में अनुसूचित जाति की महिला के लिए ये गांव आरक्षित हुए हैं। शेष बचे 19 गांवों में बदनारा, डीग, दुसैन, हाबड़ी, जटहेड़ी, मोहना, पाई, रमाना-रमानी, सिरसल में सामान्य वर्ग से केवल महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेंगी।
राजौंद ब्लॉक के 24 गांवों में से छह गांव गुलियाणा, खेड़ी रायवाली, खेड़ी ंसिबलवाली, किच्छाना, माजरा नंदकरण व सेरहधा अनुसूचित जाति के लिए आरिक्षत हुए हैं। इनमें से खेड़ी रायवाली, किच्छाना व सेरहधा में महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगी। इसके अलावा इस ब्लॉक के सामान्य वर्ग के लिए बचे गांवों में से गांव बिरथे बिहारी, जाखौली दाबदल पट्टी, कसान, कोटड़ा, माजरा रोहेड़ा, नरवल, रोहेड़ा, सौंगल, तारागढ़ में सामान्य वर्ग से महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ेंगी।

ब्लॉक सीवन में 44 में से 13 गांव अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें से अटैला, फर्शमाजरा, घोघ, गोहरां, ककहेड़ी, क्कयोर माजरा, कवारतन, लदाना चक्कू, लेंडरकीमा, मलिकपुर, प्रभावत, रसूलपुर, थेहखरक गांव शामिल हैं। इनमें से भी फर्शमाजरा, गोहरां, कक्योर माजरा, लदाना चक्कू, मलिकपुर और रसूलपुर में अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। सामान्य वर्ग के लिए बचे 31 गांव में से आंधली, डोहर, अरनौला, कच्ची पिसौल, ककराला कुच्चियां, कसौर, खानपुर, लैंडरपीरजादा, मांझला, नाज्गल, पाबसर, प्रेमपुरा, रामथली, सौथा, उमेदपुर की पंचायत सरपंच पद के लिए महिला के लिए आरक्षित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed