फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Pai's hospital building is dilapidated, accidents may happen

Kaithal News: पाई के अस्पताल की इमारत जर्जर, हो सकता है हादसाो

Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pai's hospital building is dilapidated, accidents may happen
19 केथल। पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहर का दृश्य। संवाद
विनय गर्ग
विज्ञापन

पाई। जिले के सबसे बड़े गांवों में शुमार पाई का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों स्वयं इलाज की मांग कर रहा है। आठ बिस्तरों वाला यह सरकारी अस्पताल लगभग 50 हजार की आबादी की सेहत का सहारा है, लेकिन इसकी खुद की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

भवन की हालत बेहद खस्ता : स्थानीय निवासी संजय ढुल, वीरेंद्र, महावीर, दिलबाग, सत्यवान और राजेश आदि ने बताया कि अस्पताल की दीवारों से ईंटें झड़ रही हैं और बारिश में छतें टपकती हैं। क्वार्टर पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिससे लोग डरते-डरते इलाज के लिए आते हैं। कभी भी कोई दीवार गिर सकती है—यह डर सभी के मन में बना रहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग: नई बिल्डिंग और सामुदायिक केंद्र का दर्जा : ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि इस भवन को आधिकारिक रूप से जर्जर घोषित कर इसके स्थान पर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाए। साथ ही, इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए, ताकि बढ़ती आबादी की स्वास्थ्य जरूरतें पूरी हो सकें। उनका सुझाव है कि नया अस्पताल पूंडरी-राजौंद मुख्य मार्ग पर गांव के भीतर बनाया जाए, जिससे लोगों को सुविधा भी मिले और यातायात में भी सहूलियत हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच ने भी सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस बारे में सरपंच राजबाला और सरपंच प्रतिनिधि नरेश ढुल ने बताया कि पंचायत की ओर से सरकार को भवन को जर्जर घोषित कर नया अस्पताल बनाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि पाई, जिला का सबसे बड़ा और प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा गांव है, इसलिए यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सख्त जरूरत है, जिसे मुख्य सड़क पर बनाया जाना चाहिए।

19 केथल। पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहर का दृश्य। संवाद

19 केथल। पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहर का दृश्य। संवाद

19 केथल। पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहर का दृश्य। संवाद

19 केथल। पाई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहर का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed