{"_id":"698503b6e0cedf82c00f7fe3","slug":"paharpur-ramthali-road-is-in-bad-condition-the-road-has-turned-into-a-dangerous-road-due-to-potholes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-840103-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पहाड़पुर-रामथली मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क हुई खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पहाड़पुर-रामथली मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क हुई खतरनाक
Fri, 06 Feb 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
सुनील
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पहाड़पुर से रामथली तक जाने वाला संपर्क मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। यह मार्ग खानपुर होते हुए पंजाब को जोड़ता है और इस पर रोजाना भारी वाहनों के साथ दोपहिया व चारपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है।
स्थानीय निवासी सुरेश, कुलदीप और राहुल का कहना है कि सड़क की समय पर मरम्मत न होने के कारण हालात दिन-प्रतिदिन और भी खराब होते जा रहे हैं। गड्ढे इतने गहरे हो चुके हैं कि रात के समय वे नजर तक नहीं आते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। कई बार बाइक सवार इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को सड़क की बदहाल स्थिति से अवगत कराया है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
लोगों की पीड़ा
पहाड़पुर निवासी करण ने बताया कि इस मार्ग से भारी वाहन भी गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खस्ता हालत के कारण आम लोगों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को कभी सड़क से नीचे उतरना पड़ता है तो कभी किनारे-किनारे वाहन चलाने पड़ते हैं, जिससे हादसों की आशंका और बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना और भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
चुक्कू लदाना निवासी सुनील ने बताया कि यह सड़क करीब 10 किलोमीटर लंबी है, लेकिन लंबे समय से इसकी सुध नहीं ली जा रही है। इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं, जिनमें विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग और किसान शामिल हैं। खराब सड़क के कारण जहां समय की बर्बादी हो रही है, वहीं वाहनों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।