{"_id":"62d9b54774449903ea5e0b4c","slug":"paddy-was-planted-on-the-road-if-not-taken-care-of-kaithal-news-knl115409612","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल: खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत नहीं की तो तो सड़क पर कर दी धान की रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत नहीं की तो तो सड़क पर कर दी धान की रोपाई
Fri, 22 Jul 2022 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:07 AM IST
सार
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस सड़क का निर्माण तुरंत प्रभाव से करवाया जाए, ताकि राहत मिल सके।
विज्ञापन
गांव अजीमगढ़ के पास टूटी सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध दर्ज करवाते हुए ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के कैथल जिले के गुहला हलका की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत के लिए स्थानीय लोग लगातार आवाज उठा रहे हैं लेकिन कोई सुन नहीं रहा। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विरोध दर्ज कराते हुए चीका-समाना रोड पर धान की रोपाई कर दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि चीका कैथल रोड, चीका पिहोवा रोड, चीका खरकां रोड के साथ चीका समाना रोड की सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी है। इस कारण वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतें हो रही हैं। बुधवार को सड़क सुरक्षा मंच ने तीन घंटे के लिए शहर में बंद का एलान भी किया था।
विज्ञापन
इस मौके अजीमगढ़ के पूर्व सरपंच रणजीत सिंह, जोधा सिंह, मालविंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के तीन साल के कार्यकाल में उनके गांवों में विकास के नाम पर एक भी कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि चीका समाना रोड पर पड़ने वाले हरियाणा के हिस्से की सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां पर मार्ग नजर ही नहीं आता।
विज्ञापन
सड़क के नाम पर गड्ढे हैं और बारिश के बाद इनमें भारा पानी खेतों जैसा आभास करवाता है। ऐसे में ग्रामीणों ने यहां पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। साथ ही यह भी कहा कि हरियाणा की सीमा के आखिरी में पड़ने वाला सड़क का यह टुकड़ा प्रदेश की साख पर बटा लगा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस सड़क का निर्माण तुरंत प्रभाव से करवाया जाए, ताकि राहत मिल सके।