फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Air pollution rises in Kaithal; AQI reaches 172.

Kaithal News: कैथल में बढ़ा वायु प्रदूषण, 172 पहुंचा एक्यूआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Air pollution rises in Kaithal; AQI reaches 172.
कैथल। शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। वीरवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 172 दर्ज किया गया। यह स्तर खराब श्रेणी में आता है, जो संवेदनशील लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं पैदा कर सकता है।
विज्ञापन

धान सीजन में मंडियों और सड़कों पर बढ़ी गतिविधियों के कारण धूल और अन्य प्रदूषक तत्वों का असर भी हवा की गुणवत्ता पर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार खराब श्रेणी का एक्यूआई सांस संबंधी बीमारियों वाले लोगों और बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में उन्हें बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वायु प्रदूषण के बढ़ने से आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहने पर गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों का कारण बन सकती है। प्रदूषण के इस स्तर पर स्वस्थ लोगों को भी हल्की असुविधा महसूस हो सकती है।
विज्ञापन

शहर में अब मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंड जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बना हुआ है। वीरवार को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 और 26 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। 27 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बारिश होने पर हवा में मौजूद धूल के कण कम होने से वायु गुणवत्ता में बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि तापमान में आने वाले दिनों में गिरावट आएगी। 142 से 172 के बीच एक्यूआई रहा है। सुबह और शाम के समय अनावश्यक रूप से खुले में अधिक देर तक रहने से बचें।


डॉक्टर जितेंद्र गिल के अनुसार सांस संबंधी परेशानी वाले लोग बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें। बाहर से आने के बाद चेहरा और हाथ साफ पानी से धोएं। धूल वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें। आंखों में जलन या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण अधिक होने की स्थिति में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed