फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Tanya secured first place in painting, while Sakshi won in rangoli.

Kaithal News: पेंटिंग में आपूर्ति व तान्या प्रथम, रंगोली में साक्षी जीतीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tanya secured first place in painting, while Sakshi won in rangoli.
विजेता विद्या​र्थियों को चेक देकर सम्मानित करते मुख्याति​थि व अ​धिकारी। विज्ञ​प्ति
कैथल। शिक्षा विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के सभी खंडों से करीब 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पेंटिंग, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। पेंटिंग में आपूर्ति व तान्या और रंगोली में साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सेवा राष्ट्र निर्माण विकसित भारत और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर प्रतिभा दिखाई। पेंटिंग प्रतियोगिता की कक्षा 1 से 8 श्रेणी में अपूर्ति ने प्रथम, अवि ने द्वितीय, वामन ने तृतीय और समृति ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। कक्षा 9 से 12 वर्ग में तान्या प्रथम, अंशुल द्वितीय, लव तृतीय और मानशी चतुर्थ रही। रंगोली प्रतियोगिता की कक्षा 1 से 8 श्रेणी में आईजी स्कूल कैथल की साक्षी प्रथम, एसपीएस दूसेरपुर चीका की खुशबू द्वितीय और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली अड्डा की संध्या तृतीय और राजकीय माध्यमिक विद्यालय डोहर की कोमल चतुर्थ रही। कक्षा 9 से 12 वर्ग में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल प्रथम, आईजी स्कूल कैथल द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला तृतीय और पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखौली अड्डा चतुर्थ रहा।
विज्ञापन


भाषण प्रतियोगिता की कक्षा 6 से 8 श्रेणी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोंगल की सहज प्रथम, रेनबो मॉन्टेसरी स्कूल हाबड़ी की अंशिका द्वितीय, फोटॉन इंटरनेशनल स्कूल कैथल की जसमित तृतीय और गोल्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौच की सिमरन चतुर्थ रही। कक्षा 9 से 12 वर्ग में सिमरनजीत प्रथम, खुशबू द्वितीय, अनमोल तृतीय और चेतना चतुर्थ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान किए गए। प्रथम स्थान के लिए 5100 रुपये, द्वितीय के लिए 4100 रुपये, तृतीय के लिए 3100 रुपये और चतुर्थ स्थान के लिए 1100 रुपये दिए गए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा हरियाणा प्रदेश के उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर, विशिष्ट अतिथि मनीष कठवाड़ और नगर परिषद चेयरपर्सन सुरभि गर्ग रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की पेंटिंग और रंगोलियों का अवलोकन किया। जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद राणा, जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. छतरपाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षक और निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

विजेता विद्यार्थियों को चेक देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि व अधिकारी। विज्ञप्ति

विजेता विद्यार्थियों को चेक देकर सम्मानित करते मुख्यातिथि व अधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed