{"_id":"6ab57243b23d5db6ba0aa2c9","slug":"fogging-carried-out-for-protection-against-mosquitoes-kaithal-news-c-245-1-kht1013-155594-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मच्छरों से बचाव के लिए करवाई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मच्छरों से बचाव के लिए करवाई फॉगिंग
विज्ञापन
नगर में करवाई जा रही फोगिंग। संवाद
कलायत। बरसात खत्म होते ही मौसम में बढ़ी नमी और मच्छर-मक्खियों के प्रकोप को देखते हुए वीरवार को नगर पालिका की ओर से विशेष अभियान चलाकर विभिन्न वार्डों में फॉगिंग करवाई गई। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मानसून विदा होते ही नमी बढ़ने से मच्छर-मक्खियां तेजी से पनपते हैं। बीमारी की आशंका को देखते हुए पूरे नगर में फाॅगिंग कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि यदि किसी वार्ड में फाॅगिंग नहीं हुई है तो नागरिक पालिका कार्यालय में संपर्क करें, वहां तुरंत टीम भेजी जाएगी।
गमलों और कूलरों में न जमा होने दें पानी
प्रशासन ने बीमारियों से बचाव के लिए आमजन के सहयोग को जरूरी बताया। नगर पालिका प्रधान व सचिव ने शहरवासियों से अपील की कि वे घर के आसपास, गमलों और कूलरों में जलभराव न होने दें। थोड़ी सी सावधानी और साफ-सफाई रखकर मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। नागरिक सतर्क रहें और शहर को स्वच्छ व रोगमुक्त बनाने में सहयोग करें।