फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Paddy piles up in the new grain market due to lack of lifting, anger among farmers

Kaithal News: नई अनाज मंडी में उठान नहीं होने से लगा धान का ढेर, किसानों मेें रोष

Mon, 29 Sep 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Paddy piles up in the new grain market due to lack of lifting, anger among farmers
31  नई अनाज मंडी में उठान न होने से लगे धान के ढेर  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले की आठ अनाज मंडियों में उठान न होने से धान के ढेर लग गए हैं। वहीं अभी तक सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से किसानों में रोष है। ऐसे में धीमी खरीद व उठान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अभी तक जिले में कुल तीन लाख 10 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। जबकि कई प्रमुख मंडियों में सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार ढांड की नई अनाज मंडी के अलावा कैथल में अभी तक करीब 35 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसका अभी तक भी उठान नहीं हो पाया है। किसानों की मांग है कि धान की सरकारी खरीद के साथ-साथ, राइस मिलरों का पंजीकरण भी समय पर कराया जाए तभी धान का उठान हो पाएगा।
विज्ञापन

वहीं कैथल में किसान डिजिटल कांटे के बजाय साधारण तोल व बट्टे वाले तराजू से धान की खरीद करवाने में ज्यादा विश्वास कर रहे है। दूसरा धान में नमी होने के कारण भी धान की खरीद सुचारु नहीं हो पा रही है। दो दिन पहले किसानों ने नमी जांचने वाले मीटर में गड़बड़ी मिलने पर मंडी सचिव के कार्यालय के आगे धरना दिया था। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) चढूनी समूह के प्रदेश उपाध्यक्ष चमकौर सिंह बनेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद को किसान का बेटा बताते है, उनके राज में किसानों की यह दुर्दशा बनी हुई है। भाकियू ने मडी बोर्ड के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर सोमवार तक अनाज मंडियों में उठान नहीं हुआ तो वह मंडी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करेंगे।

31  नई अनाज मंडी में उठान न होने से लगे धान के ढेर  संवाद

31  नई अनाज मंडी में उठान न होने से लगे धान के ढेर  संवाद

31  नई अनाज मंडी में उठान न होने से लगे धान के ढेर  संवाद

31  नई अनाज मंडी में उठान न होने से लगे धान के ढेर  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed