फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   overrule lockdown one shop seel

लॉकडाउन के उल्लंघन पर एक दुकान सील, एक को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
overrule lockdown one shop seel
गुहला-चीका। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा छोटी मंडी की एक दुकान को सील कर दिया गया। एक दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। छोटे बाजार में नियुक्त देख-रेख अधिकारी एसडीओ पंचायती राज परमिंदर सिंह ने बताया कि जिस दुकानदार की दुकान को आज नगर पालिका द्वारा सील किया गया है, वह कई बार लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर चुका है। बुधवार को भी उसकी दुकान पर कई लोग मौजूद थे। इस वजह से बार-बार होते उल्लंघन को देखकर दुकान को सील कर दिया गया है। वहीं दूसरे मामले में उन्होंने बताया कि एक दुकानदार हठधर्मिता अपनाते हुए दुकान खोलने का प्रशासन पर दबाव बना रहा था, जबरदस्ती करने का प्रयास कर रहा था, जिसे नगर पालिका की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी करवाया गया है। नपा सचिव सुशील कुमार भुक्कल ने कहा कि बाजार में सख्ती बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed