{"_id":"6813c81e526febebe50da406","slug":"overloaded-vehicles-are-causing-trouble-kaithal-news-c-18-1-knl1004-636814-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ओवरलोड वाहन बन रहे परेशानी का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ओवरलोड वाहन बन रहे परेशानी का कारण
Fri, 02 May 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। ओवरलोड वाहनों के कारण नगर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गेहूं के सीजन के दौरान तो समस्या और भी बढ़ गई है।
अनाज मंडी में सीजन के कारण से नेशनल हाईवे से अनाज मंडी को जोडऩे वाले एकमात्र रेलवे रोड पर ओवरलोड वाहनों की बड़ी संख्या में आवाजाही बढ़ गई है। इस कारण दुर्घटना का खतरा और भी बढ़ गया है।
बुधवार देर शाम करीब 8:30 बजे अनाज मंडी से कैची चौक की तरफ जा रहे ओवरलोड ट्रक से अचानक गेहूं की बोरियां सड़क पर गिर गई। गनीमत रहा की आसपास कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि कलायत अनाज मंडी से नेशनल हाईवे को जाने के लिए रेलवे रोड ही एकमात्र रास्ता है।
अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण रेलवे रोड पर हर समय ओवरलोड वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, सीवन में भी ओवरलोड वाहनों की समस्या आम है। ज्यादातर ओवरलोड वाहनों और ट्रालियों में तूड़ी, पराली की गांठ, लकड़ी व अन्य सामान होता है और यह ट्रैक्टर ट्राली चालक अपने वाहन को सड़क के बिल्कुल बीच में चलाते हैं।