{"_id":"6aac2eab6c87bd777d066be0","slug":"over-five-lakh-aashirwad-blessing-lamps-lit-across-the-district-as-part-of-the-seva-sankalp-abhiyan-kaithal-news-c-18-1-knl1040-994024-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले भर में सेवा संकल्प अभियान में जलाए गए पांच लाख से अधिक आशीर्वाद के दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले भर में सेवा संकल्प अभियान में जलाए गए पांच लाख से अधिक आशीर्वाद के दीये
विज्ञापन
कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत कैथल जिले में वीरवार शाम करीब पांच लाख से अधिक आशीर्वाद के दीये जलाए गए। लघु सचिवालय परिसर में उपायुक्त अपराजिता की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दीप प्रज्वलित कर अभियान का विधिवत आगाज किया गया।
हरियाणा सरकार की ओर से इस एक माह के अभियान में सेवा, जनकल्याण, जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। वहीं भाई उदय सिंह किला परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, पूर्व विधायक लीला राम सहित कई लोगों की उपस्थिति में भारी संख्या में लोगों ने आशीर्वाद का दीया जलाया। विधायक सतपाल जांबा की अगुवाई में पुण्डरीक तीर्थ में इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने आशीर्वाद के दीये जलाए।
वहीं पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा की अगुवाई में कलायत के महर्षि कपिल मुनि तीर्थ कलायत परिसर में और गुहला में पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर की अगुवाई में सलेमपुर में सिद्धपीठ ज्वाला माता मंदिर परिसर में दीये जलाए गए। इसके अलावा जिले के सभी बूथों, धार्मिक स्थलों, सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की ओर से, आंगनबाड़ी केंद्रों, पिछले 12 साल में नए बने भवनों, सरकारी प्रोजेक्ट और विकास कार्य स्थलों पर भी सेवा संकल्प अभियान के तहत दीये जलाए गए।
विज्ञापन
साथ ही भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय, हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे, 152-डी हाईवे, नए बनें सभी राजकीय कॉलेजों में, श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर सहित जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों, हॉकी स्टेडियम सहित सभी खेल परिसरों, नए बनें बिजली घरों, सभी अमृत सरोवरों, बीडीपीओ कार्यालयों, जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य विभाग परिसरों, नए बनें सरकारी स्कूलों सहित जिले भर में करीब पांच लाख से अधिक दीये जलाकर सेवा का संकल्प अभियान का आगाज किया गया।