फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Sudesh Rohila, who challenged rapper Badshah with a song, was threatened by the Lawrence gang.

Kaithal News: रैपर बादशाह को गाने से चुनौती देने वाली सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sudesh Rohila, who challenged rapper Badshah with a song, was threatened by the Lawrence gang.
कैथल। हरियाणवी गायक सुदेश रोहिला को लॉरेंस गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। सुदेश के व्हाटसएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने मैसेज भेजकर दो लाख रुपये की मांग की। मैसेज में रकम नहीं देने पर दो दिन बाद गोली मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने खुद को लॉरेंस ग्रुप का अंकित बताया। इस मामले में सुदेश ने कैथल एसपी मनप्रीत सिंह सूदन को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी सुदेश रोहिला ने बताया कि 10 सितंबर की रात 10:48 से 11:43 बजे तक उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लगातार व्हाटसएप मैसेज आए। मैसेज भेजने वाले ने लिखा कि वह लॉरेंस ग्रुप से अंकित बोल रहा है। इसके बाद दो लाख रुपये चुपचाप देने और इसके लिए दो दिन का समय होने की बात कही गई। रुपये नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने यह भी लिखा कि उसका समय आ गया है और बाद में यह नहीं कहना कि उसके साथ क्या हो गया। साथ ही नंबर ब्लॉक करने से पहले सोचने की चेतावनी दी। सुदेश ने धमकी भरे संदेश के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं जानतीं। धमकी के बाद उनका परिवार डर के माहौल में है।
विज्ञापन

टटीरी को लेकर बादशाह को दिया था जवाब
गायक सुदेश रोहिला करीब छह महीने पहले रैपर बादशाह के टटीरी गाने के जवाब में अपना गाना लेकर चर्चा में आई थीं। बादशाह का टटीरी रैप वर्जन 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। इसे लेकर अश्लील शब्दों और दृश्यों पर विवाद हुआ था। विरोध के बाद यह गाना कई प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया था। इसके जवाब में सुदेश ने 9 मार्च को बोली ए टटीरी गाना रिलीज किया था। इसमें उन्होंने बादशाह के गाने के तरीके पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा करीब 15 दिन पहले सुदेश ने खीर पाखंडिया की गाना भी गाया था, जिसे लेकर भी वह चर्चा में रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत मिली है। एसपी को शिकायत दी गई थी। शिकायत के आधार पर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (एसडीयू)मामले की जांच कर रही है।
- डीएसपी सुशील प्रकाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed