{"_id":"688a74537c64e9387001805b","slug":"out-of-4446-candidates-435-were-absent-in-htet-kaithal-news-c-18-1-knl1004-704556-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एचटेट में 4446 में से 435 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एचटेट में 4446 में से 435 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में बुधवार को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) लेवल-3 (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर-पीजीटी) की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर कड़े इंतजाम किए गए थे। कुल 4446 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4011 ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 435 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त डॉ. प्रीति ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई को आयोजित होने वाली लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा को भी इसी प्रकार अलर्ट मोड में संपन्न करवाया जाए। डीसी ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए अधिकारीगण ईमानदारी और निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। हर केंद्र पर अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि टीजीटी में 7538 और पीआरटी में 2364 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड की दोनों रंगीन प्रतियों पर आवेदन के समय उपयोग में लाई गई रंगीन फोटो लगाकर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापन अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
आज होगी लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षा
डीसी डॉ. प्रीति ने जानकारी दी कि 31 जुलाई को दो चरणों में एचटेट की परीक्षाएं आयोजित होंगी।
लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: 10:00 से 12:30 बजे तक
लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं 3:00 से 5:30 बजे तक संचालित होगी।
परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड व वैध पहचान पत्र अवश्य लाएं।