{"_id":"676daf9b609ba8b7b40f01d6","slug":"out-of-19-complaints-received-15-were-resolved-kaithal-news-c-18-1-knl1004-547988-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईं 19 शिकायतों में से 15 का हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईं 19 शिकायतों में से 15 का हुआ समाधान
Fri, 27 Dec 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन निरंतर रूप से किया जा रहा है। वीरवार को जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 19 शिकायतें आई, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में नौ शिकायतें आई, जिसमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। गुहला एसडीएम कार्यालय में नौ शिकायतें आई, सभी का मौके पर ही समाधान किया गया। कलायत एसडीएम कार्यालय में एक शिकायत आई, जिसका जल्द समाधान कर दिया जाएगा।
डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं। इन शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शा मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड आदि से संबंधित शिकायतें आती हैं। संवाद