फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Our participants are spreading the colors of culture

Kaithal News: संस्कृति की छटा बिखेर रहे म्हारे प्रतिभागी

Sun, 02 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 02 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Our participants are spreading the colors of culture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत स्काउट गाइड की डायमंड जुबली स्पेशल जंबूरी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) में चल रही 75वीं अंतरराष्ट्रीय जंबूरी में कैथल जिले के भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य हरियाणा की लोक संस्कृति, संगीत और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से अपनी पहचान बना रहे हैं।

गौरतलब है कि इस अंतरराष्ट्रीय जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया व अन्य देशों के हजारों प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें वे अपने-अपने देश और प्रदेशों की संस्कृतियों और कला आदि का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जंबूरी का समापन तीन फरवरी को होगा। इसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी। जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि बुधवार और वीरवार को म्हारे प्रतिभागियों ने हरियाणवी परिधान धोती, कुर्ता, कंठी माला और लड़कियों ने दामण, कुर्ती, चूंदड़ी पहनकर हरियाणवी संस्कृति को जीवंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ढोलक, बीन, पियानो, मटका, डेरु, जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाय और रागनियां व लोक गीत प्रस्तुत किए। प्रस्तुति से हरियाणवी संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली है, जिससे पूरे जिले में हर्ष व गर्व का माहौल बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि जंबूरी में हरियाणवी खान-पान के स्टॉल भी लगाए गए, जिनमें गेहूं, बाजरा, गुड़, शक्कर, चूरमा, खीर, दलिया, खिचड़ी आदि पारंपरिक व्यंजन अतिथियों को चखाए गए। प्रयास को खूब सराहना मिली। जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष दहिया ने फोन पर प्रतिभागियों को बधाई दी।


इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त विजय कुमार, स्काउट मास्टर विजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, राजेश ढिल्लो, राजकुमार, सुशील कुमार, गोपी चंद, रणवीर, गाइड कैप्टन रजनीबाला, रेखा रानी व पूनम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed