{"_id":"678eb10a873bdf088609fa67","slug":"our-judo-players-won-three-medals-kaithal-news-c-18-1-knl1004-564790-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: म्हारे जूडो खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: म्हारे जूडो खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
Tue, 21 Jan 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। महाराष्ट्र के पुणे में 18 से 21 जनवरी तक आयोजित की जा रही सब जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में इंडोर स्टेडियम कैथल में अभ्यास करने वाले जूडो खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। इसमें एक स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं।
कोच जोगिंद्र ने बताया कि खेल सेंटर की हेतल ने 36 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक और दिशा ने 44 किलो भार वर्ग और यश 55 किलोभार ने रजत पदक जीता।
संदीप कुमार डीपी सचिव जिला जूडो संघ कैथल ने कहा कि कैथल पहुंचने पर खिलाडि़यों को सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए हरियाणा स्टेट जूडो एसोसिएशन की महासचिव रेनू काजला, अनिल कुमार पूर्व टेक्निकल चेयरमैन (जेएफआई) वीरेंद्र यादव, राज रानी जिला खेल अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य, हरिओम शर्मा राजकमल ढांडा, अनिल कुमार (प्रेसिडेंट अवार्डी) मनोज कुमार डीपी, सपना जूडो कोच, अशोक शर्मा, इंदिरा और गुरनाम सिंह प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा, संदीप इंसा ने खिलाडि़यों को बधाई दी।