{"_id":"678ff7448c6cf48aeb0687de","slug":"organizations-set-up-bhandara-in-prayagraj-kumbh-mela-serving-with-enthusiasm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-565427-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रयागराज कुंभ मेले में संस्थाओं ने लगाया भंडारा, उत्साह से कर रहीं सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रयागराज कुंभ मेले में संस्थाओं ने लगाया भंडारा, उत्साह से कर रहीं सेवा
Wed, 22 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे ऐतिहासिक कुंभ मेले में कैथल की संस्थाएं भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगा रही हैं। ये संस्थाएं साधुओं के लिए अखाड़ों में भोजन सेवा दे रही हैं। इनमें गुरु गोरखनाथ भंडारा समिति और बर्फानी सेवा मंडल शामिल हैं। ये दोनों संस्थाएं कुंभ में तीन फरवरी तक भंडारा लगाएंगी।
गौरतलब है कि आगामी 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले का आयोजन चलना है। तब तक ये संस्थाएं वहां पर लगातार भंडारे का आयोजन करती रहेंगी। इसमें बर्फानी सेवा मंडल ने सुबह-शाम नित सेवा कर रहा है। संस्था के सदस्य, गुरु गोरख नाथ अयोध्या, प्रयागराज भंडारा ट्रस्ट के साथ मिलकर इस विशाल भंडारे को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। यह सेवा कार्य तीन फरवरी, बसंत पंचमी तक निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
बर्फानी सेवा मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र गर्ग और बिट्टू ने बताया कि संस्था 10 जनवरी को कैथल से एक भव्य शोभा यात्रा निकालकर, गुरु गोरख नाथ अयोध्या, प्रयागराज भंडारा ट्रस्ट के साथ जुडकऱ इस भव्य आयोजन में हिस्सा लेने आई थी। इस दौरान, ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीराम और महेंद्र सैनी के साथ मिलकर त्रिवेणी संगम के पावन तट पर सेवा की जा रही है। इसके अलावा, 11 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर श्री राम रसोई का भी शुभारंभ किया गया, जो श्रद्धालुओं
विज्ञापन
और संत समाज को प्रसाद उपलब्ध करा रही है।
सुरेंद्र गर्ग ने बताया कि प्रयागराज के सेक्टर 6 में 11 जनवरी से चल रहा यह भंडारा सुबह चार बजे से देर रात तक जारी रहता है। इस सेवा कार्य के लिए गुरु गोरख नाथ अयोध्या, प्रयागराज भंडारा ट्रस्ट ने लगभग 70 टन खाद्य सामग्री, गाडिय़ां, और अन्य सामान प्रयागराज पहुंचाया है। इस सेवा कार्य में 80 सेवादारों और 50 अनुभवी हलवाइयों का सहयोग मिल रहा है।
भंडारे में भोग सामग्री ः विशाल भंडारे में प्रतिदिन लगभग 10 क्विंटल चावल का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। इसके अलावा, भंडारे में सब्जियां, पूरी, कढ़ी, दालें, रोटी, हलवा, चाय, बिस्कुट, और जलेबी आदि परोसे जा रहे हैं।
अखाड़ों में विशेष सेवा ः प्रयागराज के सेक्टर 20 में स्थित अखाड़ों में लगभग 3000 साधु-संतों के लिए कैथल की भंडारा सेवा समितियों द्वारा प्रतिदिन विशेष फलाहार, साबुदाने की खीर, और अन्य पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। यह सेवा साधु-संतों के लिए अत्यधिक सराहनीय मानी जा रही है।
समाजसेवियों और श्रद्धालुओं का योगदान ः इस आयोजन में कैथल के समाजसेवी भी सेवा में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इनमें चेयरमैन कैलाश भगत, भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग, बहादुर सैनी, मोहिंद्र सैनी, लीला राम सैनी, बाबू राम सैनी, और सुरेंद्र गर्ग बिट्टू जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। इनके साथ-साथ समाजसेवी सत्यनारायण गोयल, राज कुमार वर्मा, राज कुमार सैनी, संजय सैनी, और अन्य श्रद्धालु भी भंडारे में योगदान दे रहे हैं।