{"_id":"6905035a96d8ce9e33018c74","slug":"organising-blood-donation-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-771347-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रक्तदान शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रक्तदान शिविर का आयोजन
Sat, 01 Nov 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल में आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे वैदिक संस्कार पुण्य मास के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अंजू तलवाड़ ने किया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में कुल 42 यूनिट रक्तदान हुआ। एनएसएस वॉलंटियर्स की टीम के साथ रेडक्रॉस सोसाइटी ने विशेष सहयोग किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि रक्तदान महादान है, यह केवल जीवन बचाने का कार्य नहीं, बल्कि समाज में मानवता, सेवा और करुणा की भावना को सशक्त बनाने का एक श्रेष्ठ माध्यम है। संवाद
