फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   organisation of city united fight for corona

कोरोना के विरुद्ध युद्ध में एकजुट हुईं शहर की सामाजिक संस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
organisation of city united fight for corona
शहर की सामाजिक संस्थाओं की ओर से वार्ड अनुसार सहायता अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए सनातन धर्म मंदिर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का शुभारंभ रविवार को सांसद नायब सैनी ने किया। उन्होंने कंट्रोल रूम के माध्यम से सेवा कार्यों के लिए सामाजिक संस्थाओं को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया। जिसे संस्थाओं ने ऑक्सीजन पर खर्च करने का फैसला लिया है। साथ ही दो बड़ी मशीनों से पूरे शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाए जाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे सांसद नायब सैनी ने कहा कि कैथल की सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर कोरोना काल में लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन संस्थाओं के सहयोग से कोरोना हारेगा और कैथल जीतेगा। उन्होंने कहा कि कई बार पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव हो जाता है, लेकिन उनकी मदद को कोई भी आगे नहीं आता है। ऐसे में कैथल की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने कोविड-19 की हिदायतों का पालन करते हुए कोरोना महामारी के इस संकट में ऐसे परिवारों की मदद करने का सराहनीय संकल्प लिया है।
विज्ञापन

मंदिर सभा के प्रधान रविभूषण गर्ग ने कैथल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया। साथ ही सांसद की ओर से कंट्रोल रूम संचालन के लिए दिए गए पांच लाख रुपये आक्सीजन खरीदने पर खर्च करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि सामाजिक संस्थाएं कोरोना महामारी के विरुद्ध युद्घ में भरपूर योगदान दे रही हैं। उन्होंने आमजन से भी इस लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एसडीएम डॉ. संजय कुमार, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़, आदित्य भारद्वाज सहित सनातन धर्म सभा से रविभूषण गर्ग, उमंग उत्सव वेलफेयर सोसायटी से अरुण सर्राफ, विनोद मित्तल व राजकुमार जिन्दल, श्री संगमेश्वर सेवा दल से वीरभान जैन, प्रयास एनजीओ से विक्की गोयल, राइस मिल एसोसिएशन से सचिन मित्तल, विश्व हिंदू परिषद से राजेश गोयल, नीलकंठ कावड़ सेवा संघ से कृष्ण सैनी, अखिल भारतीय मानव सेवा समिति से कुलदीप पुनिया, कैलाश मानसरोवर मुक्ति आंदोलन संस्था से सुरेंद्र गर्ग बिट्टू, बर्फानी सेवा मंडल से सुन्दर लाल वर्मा, भीष्म ओपन स्काउट ग्रुप से बख्शीश गिरधर, जीवन रक्षक दल से राजू डोहर व सोनू वर्मा, निजी स्कूल संचालक संघ से जोगिंद्र ढुल, अखिल भारतीय हिंदू महासंघ से सुरेंद्र कुमार अरोड़ा, अग्रवाल वैश्य समाज महिला इकाई राजेश सिंगला, नर नारायण सेवा समिति से राजेश गोयल, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति से अजय कुमार, समाज सेवी से शुभम गुप्ता, बजरंग दल से अभिषेक गोयल, अग्रवाल वैश्य सभा से हिमांशु गर्ग, मां वैष्णो सेवा समिति से कुलदीप शर्मा, नर नारायण सेवा संस्थान उदयपुर से सतपाल मंगला, समाज सेवी धर्मप्रकाश मित्तल, पंजाबी सेवा सदन से ललित नरुला, आरएसएस से मुनीष मित्तल, रेल यात्री कल्याण समिति से पवन कुमार शर्मा, रोटरी क्लब से विजय बंसल व योगेश गोयल, वन वासी कल्याण आश्रम से राधा-कृष्ण मित्तल, श्री राधा कृष्ण संकीर्तन मंडल से पवन गर्ग, भारत विकास परिषद से रामपाल सिंगला, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति से अश्वनी खुराना, रेलयात्री कल्याण समिति प्रधान लाजपत राय सिंगला, सतपाल गुप्ता, रामकरण, पवन शर्मा व जोगिंद्र ढुल, निजी स्कूल समिति एसोसिएशन से गौतम बंसल, अखिल भारतीय मानव सेवा समिति से सोमदत्त कौशिक, पंजाबी सेवा सदन प्रदर्शन परूथी, श्री गिरीराज मित्तल मंडल से कमल अग्रवाल, एंटी करप्शन एंड मीडिया इन्वेस्टीगेशन से सुशील, अग्र वैश्य समाज से राहुल गर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed