फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Order to pay compensation for water filling in foundation

Kaithal News: नींव में पानी भरने पर मुआवजा देने के आदेश

Sat, 14 Dec 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Dec 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Order to pay compensation for water filling in foundation
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी निशांत मिश्रा व कमल। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। ओसीएफ के रामलीला मैदान पर आयुष गुप्ता की मौत प्रिंस राजपूत की गोली लगने से हुई थी। विवाद के दौरान भगदड़ मचने पर आयुष का तमंचा गिर गया था। अरविंद ने उसे उठाकर हवाई फायर किया था। यह राज उसी ने पांच घंटे की पुलिस रिमांड के दौरान खोला है। दूसरी ओर नामजद आरोपी निशांत मिश्रा और कमल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के श्यामगंज गौटिया निवासी दिलीप गुप्ता के पुत्र आयुष गुप्ता की दो दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने 13 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मृतक के पिता ने अरविंद वर्मा की चलाई गोली से मौत होना दर्शाया था। पुलिस ने प्रिंस राजपूत को गिरफ्तार करने के बाद मुख्य आरोपी बताकर गोली चलाना बताया था। उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद किया था।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद भी पुलिस की टीमें अरविंद वर्मा निवासी अजीजगंज को गिरफ्तार नहीं कर पाईं और उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल ने कोर्ट से पांच घंटे की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि दोनों गुटों के पहुंचने पर मारपीट व भगदड़ होने पर आयुष का तमंचा गिर गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आयुष का तमंचा उठाकर अरविंद वर्मा ने गोली चलाई थी। हालांकि, आयुष की मौत प्रिंस राजपूत की चलाई गोली से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अरविंद की निशानदेही पर ओसीएफ की झाड़ियों से तमंचे को बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आयुष को किसी अन्य व्यक्ति ने उकसाकर झगड़ा करने के लिए रामलीला मैदान में अन्य लड़कों के साथ भेजा था।

------------
स्वप्निल शर्मा को नहीं पकड़ सकी पुलिस
शाहजहांपुर। आयुष हत्याकांड में नामजद आरोपी निशांत मिश्रा और कमल कश्यप को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है। दोनों पर नामजद मुकदमा दर्ज होने के चलते पुलिस तलाश कर रही थी। प्रिंस राजपूत की साली काजल से प्रेम-प्रसंग के चलते आयुष की हत्या होने की बात सामने आई थी। हत्याकांड में प्रिंस, उसकी साली पत्नी काजल, आर्यन उर्फ शुभांकर, मोहित, अमन, पीयूष राठौर, आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अरविंद व पलक ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने निशांत मिश्रा निवासी नवादा रुद्रपुर थाना मदनापुर व हाल पता आनंदपुरम कॉलोनी चौक कोतवाली और कमल कश्यप निवासी नहर कॉलोनी थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वप्निल शर्मा को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है।



---------

आयुष हत्याकांड में अभी तक 11 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की तलाश के लिए चार टीमें लगी हैंं। दोनों ही पक्षों के युवकों को उकसाकर गंभीर घटना कराने वालों की पहचान कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पंकज पंत, सीओ सिटी

थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी निशांत मिश्रा व कमल। स्रोत: पुलिस

थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी निशांत मिश्रा व कमल। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed