{"_id":"677988b92133a4b00e098f19","slug":"order-on-ban-schools-open-in-severe-cold-kaithal-news-c-18-1-knl1004-553840-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठेंगे पर आदेश, कड़ाके की ठंड में खुले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठेंगे पर आदेश, कड़ाके की ठंड में खुले स्कूल
Sun, 05 Jan 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शीतकालीन अवकाश घोषित होने के बावजूद शनिवार को जिले के कई निजी स्कूल खुले हुए नजर आए। सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। उनका है कि छुट्टी घोषित होने के बावजूद बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। यह ठीक नहीं है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ने पहली से 15 जनवरी तक प्रदेश भर में शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सरकारी के साथ सभी निजी स्कूलों समेत नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों में लागू होने की बात कही गई है। बावजूद इसके कई निजी स्कूल आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
कई निजी स्कूल में आठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं चल रही हैं। यह शिक्षा विभाग के 27 दिसंबर को दिए शीतकालीन छुटि्टयों के आदेश का उल्लंघन है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में सोमवार को जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
दरअसल, इस समय घने कोहरे के बीच जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, कड़ाके की ठंड में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों को भी स्कूल आना पड़ रहा है। स्टाफ भी स्कूल संचालकों का आदेश मानने के लिए संस्थान को खोल रहे हैं। स्कूल जा रहे कई विद्यार्थियों का कहना था कि यह संचालकों की मनमानी है। प्रशासन को सख्ती से आदेशों का पालन करवाना चाहिए। साथ ही जांच करनी चाहिए। जो स्कूल खुले मिलेें, उन संचालकोंं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विभाग पहले जारी कर चुका है चेतावनी ः शिक्षा विभाग चेतावनी भी जारी कर चुका है, जिसमें लिखा गया था कि उनके पास रिपोर्ट पहुंची हैं कि किसी न किसी बहाने निजी स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसमें स्कूल स्टाफ को भी बुलाया जा रहा है। यदि शीतकालीन छुटि्टयों के दौरान कोई स्कूल खोलता है तो उसके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्कूल की मान्यता रद्द करने की सिफारिश भी की जा सकती है। किसी भी अप्रिय घटना के लिए स्कूल खुद जिम्मेदार होगा। इन आदेशों को सख्ती से लागू किया जाए।
रद्द हो सकती है मान्यता
n
हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम, 2003 के नियम 20 में भी प्रावधान है कि विभाग द्वारा समय-समय पर जारी शैक्षणिक कैलेंडर में प्रसारित, अधिसूचित सभी छुट्टियां मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए अधिकृत छुट्टियां होंगी। ऐसा न करने पर स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है।
निजी स्कूल संचालकों की ओर से स्कूल खोलने की जानकारी नहीं है। यदि कोई संचालक विभाग के नियमों की अनदेखी कर रहा है तो उसके खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत सोमवार को ऐसे स्कूलों की जानकारी जुटाने के लिए निरीक्षण किया जाएगा। - रामदिया गागट, जिला शिक्षा अधिकारी, कैथल।