फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Operations under Ayushman Yojana stopped, government owes Rs 15 crore

Kaithal News: आयुष्मान योजना में ऑपरेशन किए बंद सरकार पर 15 करोड़ रुपये का बकाया

Fri, 08 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Operations under Ayushman Yojana stopped, government owes Rs 15 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के आह्वान पर वीरवार को जिले के 12 निजी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना के तहत ऑपरेशन बंद कर दिए। अस्पतालों के बाहर इसके नोटिस चस्पा कर दिए गए, जिससे मरीजों और तीमारदारों को बिना इलाज के लौटना पड़ा। कई अस्पतालों में तो हड़ताल की सूचना मिलते ही मरीज पहुंचे ही नहीं।

निजी अस्पतालों की स कार्रवाई से जिला व उप-जिला नागरिक अस्पतालों की ओपीडी पर असर पड़ा। सामान्य दिनों की तुलना में वीरवार को 15 प्रतिशत अधिक मरीज पहुंचे। सामान्य अस्पताल में ओपीडी की संख्या जहां औसतन एक हजार रहती थी, वहीं गुरुवार को यह आंकड़ा 1200 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन


आईएमए के जिला प्रधान डॉ. ललित जांगड़ा ने बताया कि सरकार पर जिले के 12 निजी अस्पतालों का करीब 15 करोड़ रुपये बकाया है। इसके बावजूद 7 अगस्त तक भी भुगतान नहीं होने पर अस्पतालों को मजबूरीवश ऑपरेशन बंद करने पड़े। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के इलाज का खर्च सरकार वहन करती है, लेकिन लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जांगड़ा ने बताया कि भुगतान में देरी के अलावा बिलों में कटौती या लिपिकीय त्रुटियों के चलते बिल रद्द कर दिए जाते हैं, यहां तक कि जुर्माना भी लगाया जाता है। इससे अस्पताल संचालकों में असंतोष है।


उन्होंने यह भी बताया कि ऑपरेशन बंद करने के कारण लगभग 50 सर्जरी टालनी पड़ीं। निजी अस्पतालों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द लंबित भुगतान करे, बिलों में मनमानी कटौती बंद हो और सिस्टम में पारदर्शिता लाई जाए, ताकि योजना के लाभार्थियों को परेशानी न हो और अस्पतालों को आर्थिक संकट से न जूझना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed