{"_id":"6652726d2aa372758c00ed74","slug":"only-three-people-voted-in-khadalwa-village-kaithal-news-c-18-1-knl1004-397545-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: खडालवा गांव मंे तीन लोगों ने ही किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: खडालवा गांव मंे तीन लोगों ने ही किया मतदान
Sun, 26 May 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
निशीकांत शर्मा
कलायत। कलायत विधानसभा का सबसे छोटा गांव है खडालवा जिसे बेचिराग गांव के नाम से राजस्व रिकाॅर्ड में जाना जाता है। इस गांव में 12वीं तक का स्कूल है। डाकघर है और गांव का अलग से पटवारी भी है।
इस गांव की जो आबादी कुल पांच है जो खडालवा मंदिर में रहने वाले संत हैं। मंदिर के पांच संतों रघुनाथ गिरी, धर्मेश्वर गिरी, आत्मा गिरी, लाल गिरी व प्रभात गिरी में से कुल तीन संतों ने ही मतदान किया। प्रभात गिरी ने कहा कि वे 80 वर्ष के हो गए हैं जब से उन्होंने संन्यास लिया तब से लेकर आज तक उन्होंने अपना वोट ही नहीं बनवाया। रघुनाथ गिरी का कहना था कि संतों का राजनीति से दूर रहना ही बेहतर है। धर्मेश्वर गिरी ने कहा कि संत समाज देश को दिशा देने में सामथ्र्यवान होना चाहिए। समय की मांग है कि संत समाज निर्विकार भाव से सामने आए और राष्ट्र के प्रति दायित्व का निर्वहन करे। संवाद