Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Muskan and Bhavna jointly secured first place in the general knowledge competition.

Kaithal News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुस्कान और भावना संयुक्त रूप से प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Muskan and Bhavna jointly secured first place in the general knowledge competition.
सीवन के कन्या विद्यालय में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति
सीवन। हिंदी प्रचार सभा कैथल की ओर से मंगलवार को गांव सीवन स्थित पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी कार्यशाला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व की जानकारी देने के साथ उनके भाषाई ज्ञान और प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में मुस्कान और भावना ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हिंदी प्रचार सभा की ओर से लक्ष्मण दास कामरा ने शिरकत की। कानूनी शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रमुख डॉ. भूपेंद्र कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति में उसकी भाषा की अहम भूमिका होती है। भाषा देश की संस्कृति, सभ्यता और परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय एकता को भी मजबूत करती है। हिंदी देश के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों को आपस में जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक प्रयोग करने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान और शुद्ध उच्चारण की प्रतियोगिताएं करवाईं
कार्यशाला के दौरान सामान्य ज्ञान, कठिन शब्द लेखन और शुद्ध उच्चारण से संबंधित प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनके आयोजन में डॉ. आरडी बिबियान ने विशेष भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में मुस्कान और भावना संयुक्त रूप से प्रथम, रेनू द्वितीय और फातिमा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय इंचार्ज आशा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों का ज्ञान बढ़ता है और उनमें हिंदी के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में किरण ने सहयोग दिया। इस अवसर पर विद्यालय का स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

सीवन के कन्या विद्यालय में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति

सीवन के कन्या विद्यालय में विजेता छात्राओं को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed