Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Out of 582 pregnant women screened, 157 were found to be in the high-risk category.

Kaithal News: 582 गर्भवती महिलाओं की जांच में 157 उच्च जोखिम श्रेणी में मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Out of 582 pregnant women screened, 157 were found to be in the high-risk category.
सुर​क्षित जननी माह के तहत जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी।​ स्वयं
कैथल। जिले में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के दौरान करीब 27 प्रतिशत महिलाएं उच्च जोखिम श्रेणी में मिल रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 और 17 नवंबर को 582 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें 157 महिलाओं की पहचान हाई रिस्क के रूप में हुई। जांच में शामिल हर 100 में से करीब 27 महिलाएं उच्च जोखिम श्रेणी में मिलीं। ऐसी महिलाओं की नियमित जांच और विशेष निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक सुरक्षित जननी माह अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन पूरे जिले में 273 महिलाओं की जांच में 77 हाई रिस्क मिलीं, जबकि दूसरे दिन 309 में से 80 महिलाओं की पहचान हुई।
विज्ञापन


हाई रिस्क श्रेणी में बीपी और एनीमिया से पीड़ित, पहले सिजेरियन से प्रसव वाली, कम कद वाली, अधिक उम्र में गर्भधारण करने वाली और अधिक उम्र में कई बच्चों को जन्म देने वाली महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा दौरे पड़ने की समस्या वाली गर्भवती महिलाओं को भी इस श्रेणी में रखा जाता है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. बलविंदर गर्ग ने बताया कि हाई रिस्क महिलाओं की पहचान के बाद उनकी मैपिंग की जाती है। उनका एमसीपी कार्ड बनाकर स्वास्थ्य संबंधी पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। नियमित जांच और निगरानी के लिए आशा वर्कर और एएनएम को भी जिम्मेदारी दी जाती है। महिला की स्वास्थ्य स्थिति और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के अनुसार पहले से ही प्रसव स्थल निर्धारित किया जाता है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान हीमोग्लोबिन 10 ग्राम से कम मिलने पर उसी दिन आयरन सुक्रोज की पहली खुराक देने का प्रावधान है। स्वास्थ्य केंद्रों पर बीपी, वजन, लैब टेस्ट, ओजीटीटी जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इनका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित डिलीवरी के साथ ही जन्म के समय होने वाले खतरे को भी टालना है, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

सुरक्षित जननी माह के तहत जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्वयं

सुरक्षित जननी माह के तहत जांच करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed