फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Onion prices again brought tears to eyes

Kaithal News: प्याज की कीमतों ने फिर से आंखों में ला दिए आंसू

Thu, 05 Sep 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Onion prices again brought tears to eyes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/सीवन। प्याज के दामों ने एक बार फिर से आम आदमी की आंखों में आंसू ला दिए हैं। बाजार में प्याज 60 रुपये से 70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। इसी प्रकार लहसुन के भाव भी बढ़ गए हैं। लहसुन 80-100 रुपये प्रति 250 ग्राम बिक रहा है। आलू भी 35 रुपये किलो बिक रहा है। सब्जियों पर महंगाई की मार से गृहिणियां परेशान हैं।

दूसरी ओर सब्जी व्यापारियों का कहना है कि देश के विभिन्न प्रदेशों में भीषण बारिश की वजह से सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है। प्याज की आवक न होने से कीमत बढ़ती जा रही है। गृहिणी उषा चौधरी, शालिनी, वीना, रानी, आशा, ममता व अन्य का कहना था कि लहसुन-प्याज के बढ़े दामों के कारण रसोई का बजट बिगड़ गया है। पहले प्याज का इस्तेमाल सब्जी बनाने में और सलाद के तौर पर होता था परंतु अब दाम अधिक हो गए हैं तो थाली से प्याज गायब होता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सब्जी के लिए भी बहुत ही कम प्याज का इस्तेमाल किया जा रहा है। टमाटर के दाम भी कम नहीं हैं और प्याज के दाम भी बढ़े हुए हैं। ऐसे में आम आदमी गुजर बसर करे तो कैसे। पहले तो कहा जाता था कि गरीब आदमी के पास खाने को कोई सब्जी या दाल न हो तो प्याज के साथ रोटी खा कर गुजारा हो जाता था परंतु आज जिस प्रकार से प्याज के दाम बढ़े हैं उससे लगता है कि अब गरीब आदमी को नमक के साथ ही गुजर बसर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बलजीत, अशोक, गौरव, बलवान ने बताया कि मंडी में जिस प्रकार से प्याज आ रहा है उसी प्रकार से बेचा जा रहा है। मंडी में थोक के रेट भी बढ़े हुए हैं जिसके कारण से खुदरा बाजार में भी प्याज के दाम अधिक हैं। आने वाले समय में प्याज के दाम कम होंगे तो खुदरा बाजार में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed