फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One street light bill 1.11 lakh

Kaithal News: एक स्ट्रीट लाइट बिल 1.11 लाख

Fri, 29 Aug 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
One street light bill 1.11 lakh
02 सीवन। बिजली का बिल दिखाते सरपंच पहाडपुर हरपिंदर सिंह। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सीवन। गांव पहाड़पुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां खंभे पर लगी एकमात्र स्ट्रीट लाइट का बिल 1,11,355 रुपये आया, जिससे गांववासी हैरान रह गए।

सरपंच हरपिंदर सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट के लिए अलग से मीटर लगवाया गया था ताकि सही हिसाब से बिल आ सके। अब तक इस मीटर का बिल लगभग 4000 रुपये के आसपास आता रहा है और हर बार केवल 1 यूनिट की खपत दिखाकर विभाग औसत आधार पर बिल भेजता था लेकिन इस बार बिल में 116 यूनिट खपत दर्शाते हुए 1.11 लाख रुपये से अधिक का बिल भेज दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मीटर से केवल एक स्ट्रीट लाइट ही जुड़ी हुई है, कोई अन्य उपकरण नहीं चलता। ऐसे में इतना भारी-भरकम बिल आना पूरी तरह विभागीय गलती है। सरपंच ने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर बिल को सही करने की मांग उठाई है। गांववासियों का कहना है कि यदि इस प्रकार के गलत बिल आते रहे तो ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट जलाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ आशीष गौतम ने बताया कि संभवतः कंप्यूटर की गलती से यह बिल जनरेट हो गया। जैसे ही उपभोक्ता बिल लेकर कार्यालय पहुंचेगा, बिल को ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

02 सीवन। बिजली का बिल दिखाते सरपंच पहाडपुर हरपिंदर सिंह। संवाद

02 सीवन। बिजली का बिल दिखाते सरपंच पहाडपुर हरपिंदर सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed