फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One person died in a road accident

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
One person died in a road accident
ढांड पूंडरी रोड पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर निवासी राजकुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह मेहनत मजदूरी करता है। सोमवार को वह मजदूरी करने के लिए वह ढांड गया हुआ था। इसके बाद जब वह काम से वापस घर आने के लिए ढांड चौक पर खडा हुआ है। इस दौरान गांव नैना निवासी धर्मपाल बाइक पर सवार होकर आए। इसके बाद वह भी उनके साथ बैठकर पूंडरी की ओर चल पड़ा। इसके बाद जब वे ढांड रोड रजबाहा से थोड़ा आगे पूंडरी की ओर पहुंचे तो सामने से आ रहे कार चालक ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक पिलरों से टकराई और वे सब सडक़ पर गिर गए। हादसे में धर्मपाल को मुंह, सिर व कई जगहों पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद गंभीर हालत में इसे जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एचसी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed