{"_id":"61fed68b6b03a74bc5747c29","slug":"one-more-arrested-in-haryana-police-recruitment-exam-fraud-kaithal-news-knl98089669","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
कैथल। पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े में एक और गिरफ्तारी की गई है। धरे गए आरोपी की पहचान मनीष-26 निवासी सेढ़ा माजरा जिला जींद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने खुद की जगह दूसरे से परीक्षा दिलवाने की बात स्वीकार की है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सोमबीर सिंह की अगुवाई में एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा भर्ती परीक्षा में खुद के स्थान पर सीटर बैठाकर परीक्षा पास करने के आरोप में जींद निवासी मनीष-26 को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी ने संजय निवासी छात्तर के माध्यम से यूपी के जिला न्यू आगरा के दयालभंगा निवासी सुमित गौतम ऊर्फ राहुल से हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर दिलवाया था।
इस संबंध में पुलिस ने जींद के गांव छात्तर व अब भैणी माजरा कैथल निवासी संजय, छात्तर निवासी संदीप, जींद के जामनी निवासी अशोक, सराय प्रयाग निवासी राहुल, सराय प्रयाग निवासी अश्वनी प्रताप सिंह, जींद के बेलरखां निवासी रविंद्र उर्फ रब्बी, जींद जिले के धमतान साहब निवासी गोपाल को पहले ही गिरफ्तार किया है। वहीं मुख्य वांछित आरोपी प्रवीण उर्फ बिल्ला निवासी अलीपुरा की तलाश की जा रही है। आरोपी प्रवीण उर्फ बिल्ला पर पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।