फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   one man quaranten 14 day after screening

युवक को स्क्रिनिंग के बाद 14 दिनों के लिए किया क्वारंटाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
one man quaranten 14 day after screening
कलायत। कलायत में रामगढ़ रोड पर काम कर रहे किसानों को एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते देख कर लोगों को शक हुआ। किसानों ने इस बारे नगर के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर के कुछ समाजसेवी संदिग्ध की तलाश में निकल पड़े। रामगढ़ रोड पर जब वह नही मिला तो सूचना मिली की उक्त व्यक्ति कैथल की ओर निकल गया है। समाजसेवियों ने कैथल की और उसकी तलाश की तो गांव खरक के पास उसे पकड़ लिया गया। उस व्यक्ति को पास के पैट्रोल पंप पर बैठा कर समाजसेवियों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह दिल्ली से आया है तथा बिहार जा रहा है। कभी वह अपना नाम महेसा गिरी तो कभी पिंटू व कभी सासाराम तो कभी पटना का रहने वाला बता रहा था। कभी कहता दिल्ली से रेल में आया है तो कभी कह रहा था कि सामान के ट्रक में बैठ कर आया है। लोगों ने इस विषय को लेकर कलायत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही कलायत पुलिस मौके पर पहुंची व सामुदायिक केंद्र के चिकित्सक डॉ. कुलदीप को मौके पर बुलाया गया। चिकित्सक ने उक्त व्यक्ति की स्क्रीनिंग करने के बाद बताया कि उसमें खांसी, बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं पाए गए। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति मानसिक रोगी नजर आ रहा है। ऐहतियात के तौर पर उसे कलायत के आंबेडकर भवन में बनाए गए शेल्टर होम में 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed