{"_id":"7c61a08ff9cbf45a1625e35284c9d0a5","slug":"one-man-dead-and-eight-injurd-in-two-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसों में आठ घायल, एक मरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसों में आठ घायल, एक मरा
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र रोड पर गांव सोलू माजरा के पास कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार आठ लोग घायल हो गए। वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना में चावलों से भरे ट्रक के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहले हादसे में घायल गांव सिरटा निवासी फकीर चंद (60) ने बताया कि वह वीरवार सुबह गांव सिरटा से रिश्तेदारी में हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए गांव पबनावा में जा रहा था। उनका ऑटो जैसे ही ढांड के गांव सोलूमाजरा के पास पहुंचा तो कैथल की ओर से पीछे से आ रही एक कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के कारण ऑटो सड़क पर ही पलट गया। जिस कारण महिला माया देवी, केलो देवी, राम प्यारी, राम स्वरूप, गजे सिंह, रामनिवास घायल हो गए। फकीर चंद और माया देवी को टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। फकीर चंद ने बताया कि कार चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक मिल से चावल का भरा ट्रक जींद रोड ड्रेन से निकल रहा था। सामने से लाइट पड़ने पर ट्रक ड्रेन में पलट गया। बिहार के पीपरा डोगराज निवासी मोहम्मद संदीक (55) ट्रक के साथ ड्रेन में जा गिरा। ड्रेन में गिरने के बाद संदीक चावल की बोरियों के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। जबकि ड्राइवर जींद निवासी मुकेश घायल हो गया।
पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन थाना एसआई ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कऱ्रवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।