फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   one die, one injured

कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 13 Aug 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
one die, one injured
32-राजौंद। सड़क पर बिखरा पड़ा शीशा। - फोटो : Kaithal
कस्बे के असंध मार्ग पर अनाज मंडी के पास कार व बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बसी जिला करनाल निवासी विकास ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का चतरु राजौंद में नाई का काम करता था। जब वे अपने गांव से राजौंद आ रहे थे। राजौंद अनाज मंडी के पास कैथल की तरफ से एक कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क के साइड में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में चतरु सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां रास्ते में चतरु ने दम तोड़ दिया। एसएचओ वीरभान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, टायर फटने से पलटा कैंटर, एक की मौत : गांव तारागढ़ व कसान के बीच कैंटर का टायर फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। शाम चार बजे के करीब एक कैंटर रोहतक से ढांड के लिए जा रहा था कि गांव कसान व तारागढ़ के बीच कैंटर का टायर फट गया जिससे कैंटर सड़क पर ही पलट गया। कैंटर में शीशा लदा हुआ था। जिसमें सवार मध्यप्रदेश निवासी जीतू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ वीरभान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

31-राजौंद। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त खड़ी कार।

31-राजौंद। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त खड़ी कार।- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed