फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One arrested for grabbing lakhs of rupees

लोन दिलवाने के नाम पर लाखो रुपये हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
One arrested for grabbing lakhs of rupees
लोन दिलवाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड भेजा है।
विज्ञापन

पीआरओ ने बताया कि पुलिस टीम ने जिला हापुड़ यूपी निवासी मोहम्मद आरिफ को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अर्जुन नगर कैथल निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि यूपी के सहारनपुर की एक कंपनी ने उसे 22 हजार 500 रुपये प्रति माह वेतन नौकरी पर रखा था और उसे लोन करवाने का काम दिया गया था। उसने कंपनी में लोन की फाइलें भेजी और प्रोसेसिंग फीस व लॉग इन फीस ऑनलाइन जमा करवा दी।
विज्ञापन

उसने करीब दो लाख रुपये जमा करवा दिए। कंपनी ने जो शर्तें रखी, उसने सभी शर्तों को पूरा किया। उन्होंने बांड पर तहसीलदार व ग्राहक दोनों के हस्ताक्षर करवा लिए। उसके बाद न तो लोन हुआ और न ही फीस वापस की गई और उसे चार महीने का वेतन भी नहीं दिया। इस पर थाना शहर में विभिन्न धाराओं के तहत कंपनी के एमडी मोहम्मद आरिफ, एचआर आरसी व वेरिफिकेशन अधिकारी अवनीश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने हापुड़ में दबिश देकर आरोपी मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed