फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   On the occasion of Shravani festival, it is possible to get rid of the evils of God and Rishi Pitra by doing tarpan.

Kaithal News: श्रावणी पर्व पर तर्पण से देव, ऋषि पितृ दोष से मुक्ति संभव

Tue, 20 Aug 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 20 Aug 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Shravani festival, it is possible to get rid of the evils of God and Rishi Pitra by doing tarpan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। श्रावणी पर्व मनुष्य को देव, ऋषि व पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है व दोष निवारण के लिए तर्पण अनुष्ठान में शामिल होने मात्र से मनुष्य दोषों से मुक्त हो जाता हैं। यह शुद्ध विचार आचार्य जीवन प्रकाश हरित जी व आचार्य पंडित राम भगत हरित ने नगर के जींद रोड पर स्थित नहर के किनारे आयोजित तर्पण कार्यक्रम के दौरान कहे।


कार्यक्रम के संयोजक आचार्यों ने बताया कि इस आयोजन को पिछले लगभग 69 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित कर रहे हैं। तर्पण के उपरांत विधि पूर्वक सप्त ऋषि पूजा, यज्ञोपवीत पूजा तथा हवन यज्ञ किया गया, जिसमें सभी ने पूर्ण आहुति डालकर पुण्य कमाया। आचार्यों ने बताया कि यज्ञोपवीत धारण करने वाले व्यक्ति को यज्ञ में आहुति धर्म-कर्म अनुष्ठान करने का अधिकार प्राप्त होता है। यज्ञोपवीत धारण करने से गायत्री की दीक्षा मिलती है तथा गायत्री जप का फल प्राप्त होता है। श्रावणी कर्म इंसान के मन, वचन, काया से किए हुए पाप कर्मों का प्रायश्चित माना गया है। इस दौरान महाबीर, राजेंद्र शास्त्री, रमेश शास्त्री, आशुतोष, अनिरूद्ध, एकांत शास्त्री,, सतीश कौशल, सुदर्शन शास्त्री, संजय खुरड़ा, संजय बाहरी, कपिल, दुर्गा दत्त शर्मा ने तर्पण ऋषि पूजन में भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed