{"_id":"6a9f0f1e72e4d8c09a069b9a","slug":"on-clean-air-day-female-students-created-charts-to-convey-messages-about-environmental-conservation-kaithal-news-c-245-1-kht1012-154803-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वच्छ वायु दिवस पर छात्राओं ने चार्ट बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वच्छ वायु दिवस पर छात्राओं ने चार्ट बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण के संदेश
विज्ञापन
स्वच्छ वायु दिवस पर चार्ट बनाती छात्राएं। विज्ञप्ति
- फोटो : संवाद
राजौंद। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजौंद में स्वच्छ वायु दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए चार्ट बनाने की गतिविधि आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के महत्व के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
गतिविधि में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक आकर्षक व संदेशपरक चार्ट तैयार किए। चार्ट के माध्यम से उन्होंने वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव, स्वच्छ वायु के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। छात्राओं को बताया गया कि पेड़-पौधे वातावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करना भी जरूरी है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय मलिक ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वायु और स्वस्थ पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझने और एक छात्रा-एक पौधा जैसे संकल्प अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
गतिविधि का आयोजन व्यावसायिक शिक्षिका हेल्थ केयर सीमा के मार्गदर्शन में किया गया। छात्राओं ने रचनात्मक विचारों के माध्यम से समाज को स्वच्छ वायु और हरित पर्यावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश स्वच्छ वायु, स्वस्थ जीवन, अधिक पेड़, बेहतर भविष्य रहा।

स्वच्छ वायु दिवस पर चार्ट बनाती छात्राएं। विज्ञप्ति- फोटो : संवाद