{"_id":"65c09997d54159ad470b3b05","slug":"omr-special-train-tested-at-130-kilometers-per-hour-in-kaithal-speed-of-trains-will-increase-on-this-route-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: ओएमआर स्पेशल ट्रेन से 130 किलोमीटर प्रति घंटा हुआ ट्रायल, इस रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: ओएमआर स्पेशल ट्रेन से 130 किलोमीटर प्रति घंटा हुआ ट्रायल, इस रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की गति
Mon, 05 Feb 2024 01:50 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:50 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर इस समय पांच ट्रेनें संचालित की जा रही है। चार साल पहले कुुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग की पटरी बदलने का काम शुरू हुआ था जो कि काफी महीने पहले पूरा हो चुका है। अब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेलगाड़ी दौड़ाकर जांच की।
विज्ञापन
रेलवे की ओएमआर स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैथल से रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। रेलवे की ओर से गति बढ़ाने के लिए कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर शुरू किया कार्य अब पूरा हो गया है। इसके तहत सोमवार को दिल्ली मंडल के अधिकारी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से रेलगाड़ी दौड़ाकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने कुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर करीब 60 किलोमीटर तक ट्रैक बदला है। इसी कड़ी में दिल्ली मंडल के अधिकारी ट्रैक का निरीक्षण कर गति का ट्रायल ली। फिलहाल इस रेल मार्ग पर 60 से 65 प्रति किलोमीटर घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलती है। नरवाना-कुरुक्षेत्र के बीच में आने वाले कैथल रेलवे स्टेशन का निर्माण अंग्रेजों के जमाने में वर्ष 1870 में हुआ था। अब इसे 153 वर्ष हो चुके है, लेकिन इस पर कोई कार्य नहीं हो पाया। अब ट्रैक पर कार्य होने से यहां से ट्रेनों की गति बढ़ेगी।।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग पर इस समय पांच ट्रेनें संचालित की जा रही है। हालांकि कोरोनाकाल में इस ट्रैक पर सभी ट्रेनें बंद हो गई थी, जो करीब दो साल तक बंद रही। काफी समय तक केवल एक पैसेंजर ट्रेन ही चल पाई थी। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेके अरोड़ा ने बताया कि चार साल पहले कुुरुक्षेत्र-नरवाना रेल मार्ग की पटरी बदलने का काम शुरू हुआ था जो कि काफी महीने पहले पूरा हो चुका है। अब सोमवार को अधिकारी गति के जांच के तहत निरीक्षण किया।