फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Omicron's knock in the district, confirmed in the report of a person from Portugal

जिले में ओमिक्रॉन की दस्तक, पुर्तगाल से आए व्यक्ति की रिपोर्ट में हुई पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Omicron's knock in the district, confirmed in the report of a person from Portugal
जिले में ओमिक्रॉन का पहला मामला शुक्रवार को आया है। यह व्यक्ति पुर्तगाल से आया था, जिसे एयरपोर्ट पर क्वारंटीन अवधि के बाद कैथल भेजा गया था। उस समय उसका कोरोना का सैंपल निगेटिव आया था, जिस कारण उसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ने घर भेज दिया था। अब सात दिन बाद उसकी रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है, जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने इस व्यक्ति को ट्रेस करते हुए होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया था। पूर्व में सात लोगों के ओमिक्रॉन के सैंपल भेजे गए थे, जो निगेटिव आए थे, लेकिन शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया गया कि कैथल में एक व्यक्ति पुर्तगाल से आया था। उसकी ओमिक्रॉन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। विभाग की टीम ने इस व्यक्ति को गांव कांगथली में ट्रेस किया, जहां उसे होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। सीएमओ डा. जयंत आहुजा ने बताया कि दिल्ली में लिए गए सैंपल के बाद एक व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव आया है। इस समय वह ठीक हो चुका है। उसे घर में ही क्वारंटीन किया गया है। यह कैथल जिले का पहला ओमिक्रॉन का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed