फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Om Moolmantra and Gayatri Mahamantra

Kaithal News: ओम मूलमंत्र और गायत्री महामंत्र

Thu, 17 Oct 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 17 Oct 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Om Moolmantra and Gayatri Mahamantra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। डीएवी स्कूल में चल रहे वैदिक संस्कार पखवाड़ा के तहत बुधवार को छात्रों ने प्रार्थना सभा में आर्य समाज और वेदों के बारे में अपने विचार प्रकट किए। छात्रों ने बताया कि ओम हमारा मूल मंत्र है और गायत्री महामंत्र है। चारों वेदों में किस प्रकार का ज्ञान हमें दिया गया है और जीवन जीने के तरीके क्या है।

उन्होंने बताया कि वेदों के दिखाए मार्ग पर चलने से हमारा जीवन सरल और सुगम हो सकता है। प्रार्थना सभा में बोलते हुए प्रधानाचार्या डा. मीना मेहता ने कहा कि गायत्री मंत्र ही ऐसा मंत्र है जिसका चारों वेदों में वर्णन है और वेद के हर एक मंत्र से पहले ओम शब्द का उच्चारण किया गया है। उन्होंने ऋग्वेद के बारे में भी छात्रों को बताया कि ऋग्वेद में हमारी सभ्यता, संस्कृति, हमारे जीवन जीने के बारे में सब कुछ बताया है।
विज्ञापन


चारों वेदों में अलग-अलग प्रकार का ज्ञान हमें प्राप्त होता है और इसी ज्ञान को हमें जीवन में अपनाकर हमें आगे

बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने छात्रों को गायत्री मंत्र के जाप करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने पढ़ाई पर अधिक से अधिक ध्यान देने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आप सात्विक विचारों के द्वारा आप अपने जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकतें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से वेदों से संबंधित प्रश्न पूछे जिसका छात्रों ने उत्तर दिया। बुधवार को स्कूल में हुए हवन में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने आहूति डाली और सभी विद्यार्थियों ने हवन मंत्रों का उच्चारण किया। इस आयोजन में विद्यालय के स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed