{"_id":"663966856e2d1105760dc5d4","slug":"officials-were-expelled-from-the-organization-after-committing-fraud-kaithal-news-c-18-1-knl1004-384071-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धोखाधड़ी कर पदाधिकारियों को संस्था से किया निष्कािसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धोखाधड़ी कर पदाधिकारियों को संस्था से किया निष्कािसत
Tue, 07 May 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 May 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शिक्षा समिति के पदाधिकारियों को उनके फर्जी हस्ताक्षर करके व फर्जी शपथ पत्र बनवाकर संस्था से निष्कािसत करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मटौर गांव निवासी नीलम ने कलायत थाना में शिकायत दी कि वह स्वयं, गांव गोगडि़यां जिला जींद निवासी राजेंद्र, कसान निवासी विरेंद्र शिव शिक्षा समिति मटौर के सचिव, उप प्रधान व सदस्य के पद पर कार्य कर रहे हैं। समिति के प्रधान सुरेश कुमार, उसकी पत्नी रीटा, बहन शीला व भाई राजेश कुमार समिति का दुरुपयोग करने की साजिश कर रहे थे। इसके कारण उनका समिति के प्रधान व उसके संबंधियों से सन 2019 से ही मन-मुटाव चल रहा था।
नीलम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें आरटीआई के माध्यम से पता चला कि समिति के प्रधान व उसके संबंधियों ने उनके के झूठे व फर्जी हस्ताक्षर करके व फर्जी शपथ पत्र बनवाकर सभी नियमों को ताक पर रखकर उनको समिति से निष्काषित कर दिया।
विज्ञापन
नीलम का आरोप है कि आरोपियों ने अपने मनपसंद लोगों को पदाधिकारी नियुक्त कर लिया, जो नियमों के खिलाफ था। इस संबंध में उन्होंने अक्तूबर 2023 में पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन तत्कालीन डीएसपी कलायत व उसके रीडर ने बार-बार सकारात्मक आश्वासन देने के बावजूद फर्जी हस्ताक्षर करने वाले व फर्जी शपथ पत्र तैयार करवाने वालों के खिलाफ जांच अधिकारी ने कार्रवाई नहीं की। अंत में उनके प्रति डीएसपी व जांच अधिकारी का व्यवहार एकदम बदल गया और जो परिणाम निकला उससे वे बिलकुल भी सहमत नहीं हैं। उन्होंने दोबारा शिकायत देकर जांच में भारी व बड़ी त्रुटि करने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायत की जांच पुन: करवाने की मांग की है।
मामले के संबंध में जांच अधिकारी कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।