फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officials come with updated information

Kaithal News: अद्यतन स्थिति की जानकारी के साथ आएं अधिकारी

Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Officials come with updated information
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागर में शुक्रवार को सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का समाधान को लेकर समीक्षा बैठक की। इस मौके पर सीटीएम ने कहा कि जिन विभागों में शिकायतों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, उनके त्वरित निपटान के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतें कई विभागों से संबंधित होती हैं, ऐसे में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि समस्याएं अनावश्यक रूप से लंबित न रहें। समीक्षा बैठक में शिकायत से संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी के साथ अधिकारी आएं। समाधान शिविर के साथ-साथ जनसंवाद पोर्टल व सीएम विंडो पोर्टल संबंधी शिकायतों को भी अधिकारी गंभीरता से निपटाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशन में प्रत्येक सोमवार व वीरवार को लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम हैं। लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना जिला प्रशासन व सरकार की प्राथमिकता है। सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान करें। इसके अलावा सीएम विंडो व जन संवाद पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का भी निर्धारित समय अवधि में समाधान किया जाए। कोई भी शिकायत ऑवरड्यू न होने पाए। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत दोबारा न खुले, इसके लिए पहली बार में ही शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्राप्त की जाए।


उन्होंने बताया कि समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 से 12 बजे सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किए जाते है। हर शुक्रवार को इस संबंध में शिकायतों की समीक्षा की जाती है। इस अवसर पर जिला परिषद डिप्टी सीईओ रितु लाठर, डीआरओ चंद्रमोहन, डीडीए बाबू लाल, एलडीएम एसके नंदा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed