फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Officer active in Guhla Cheeka, took stock

Kaithal News: गुहला चीका में अफसर सक्रिय, लिया जायजा

Sun, 18 Feb 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 18 Feb 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Officer active in Guhla Cheeka, took stock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। किसानों व सरकार की वार्ता को देखते हुए एक बार फिर प्रशासन सक्रिय हो गया है और रविवार को होने वाली बैठक से पहले करनाल मंडल के पुलिस महानिरीक्षक सतेंद्र गुप्ता व एसपी कैथल उपासना ने टटियाना बार्डर का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने पैरा मिलेट्री फोर्स के ड्यूटी पर तैनात डीएसपी अरविंद कुमार व अन्य स्थानीय अधिकारियों से विचार विमर्श किया। किसान आंदोलन के चलते पिछले करीब एक सप्ताह से हरियाणा पंजाब स्टेट हाईवे बंद होने के कारण अब परेशान लोगों की सांसें फूलने लगी है और लोग खुलकर प्रशासन के खिलाफ बोलने भी लगे हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि टटियाना बार्डर सामान्य नहीं है। जहां यह हरियाणा व पंजाब दो राज्यों को तो जोड़ता ही है। वहीं, इस बार्डर से गुजर कर दिल्ली से अटारी बार्डर तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब से देश के विभिन्न राज्यों में लगने वाले उद्योगों में जो भी मशीनरी जाती है, उसके गुजरने का रास्ता भी टटियाना बार्डर ही है नतीजतन उक्त नाके से जहां जनता तो परेशान है ही, वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों का व्यापार भी ठप होकर रह गया है। इससे व्यापारी वर्ग में भी सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहा है।


वहीं, दूसरी ओर नाके से चीका शहर तक ले जाने के लिए लोगों से थ्री व्हीलर चालकों द्वारा डबल रेट लिए जा रहे हैं, जिसके चलते सवारियां लुटने को मजबूर हैं। इसी बीच आने वाले लोग पंजाब की तरफ फ्री सेवा देने वाले टेंपो चालक की प्रशंसा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed