{"_id":"67856a3f43b7c3228409b6f8","slug":"oath-taken-not-to-commit-female-foeticide-kaithal-news-c-18-1-knl1004-559987-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कन्या भ्रूण हत्या न करने की दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कन्या भ्रूण हत्या न करने की दिलाई गई शपथ
Tue, 14 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। डीएवी कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी छात्र छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या न करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पूंडरी अस्पताल डाॅ. सतबीर गोपेरा, ब्लाक आशा कोऑर्डिनेटर ने लिंग अनुपात पर व्याख्यान दिया। डॉ. अनूप कौशिक ने बताया कि भ्रूण हत्या की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और पुरस्कार राशि एक लाख रुपये प्रदान की जाएगी। इसके साथ रेडक्रास सोसायटी की आरे से हरियाणा यूथ दिवस भी मनाया गया।
अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुभाष तंवर ने की। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि सभी छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्र निर्माण के कार्य में सहभागिता करने की अपील की। डाॅ. विश्वजीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. वैभव दत्त शर्मा, डॉ. सुमन बाला, नेहा शर्मा, जाहनवी, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।