{"_id":"67b637f12ce16e44960c9c38","slug":"oath-taken-against-drugs-in-rajound-chc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-585580-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजौंद सीएचसी में नशे के खिलाफ ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजौंद सीएचसी में नशे के खिलाफ ली शपथ
Thu, 20 Feb 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नशा मुक्ति व क्षय रोग के संदर्भ में बैठक हुई। इसमें खंड राजौंद के सभी आरएमपीएस ने भाग लिया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संदीप सिंह ने सभी को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलवाई।
डाॅ. संदीप सिंह ने बताया कि हमारे समाज में नशा एक गंभीर समस्या है जिससे हमारी युवा पीढ़ी बर्बादी की तरफ जा रही है। इसलिए हमें अपने आसपास नशे के उत्पाद बेचने वालों को समझाएं कि नशा बेचना एक दंडनीय अपराध है। जो हमारे समाज को खोखला कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराधी किस्म का व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी शिकायत पुलिस को दे। इसके अतिरिक्त डाॅ. संदीप सिंह ने सभी क्षय रोग के बारे में बताया कि भारत सरकार ने क्षय रोग मुक्त भारत कार्यक्रम चलाया हुआ है। इसमें अपने जिले में 100 दिन का एक्टिव केस फीडिंग टीबी के संदिग्ध मरीजों के बलगम के सैंपल अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में भिजवाएं, ताकि जांच करके उनका समय पर इलाज शुरू किया जा सके। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह व टी वी हैल्थ विजिटर अनिल कुमार उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता डाॅ. संदीप सिंह ने की।