{"_id":"645e943787c72b26770001e7","slug":"oath-of-loyalty-administered-to-girl-students-kaithal-news-c-18-1-119404-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठा की दिलाई शपथ
Sat, 13 May 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 13 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
सीवन/कैथल। जिले में शुक्रवार को धूमधाम से नर्सिंग दिवस मनाया गया। सीवन के परम ज्योति स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन वेद प्रकाश मुंजाल ने छात्राओं को नर्सिंग दिवस की बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को शपथ दिलवाई और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फ्लोंरेंस का जन्म 12 मई 1820 को हुआ था और उनके जन्म दिवस को ही नर्सिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। पहली आर अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग परिषद ने इस दिवस को पहली बार 1965 में मनाया। नर्सिंग को सबसे बड़े स्वास्थ्य पेशे के रूप में माना जाता है।
इस मौके पर छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रतिभा दिखाई । कार्यक्रम में निदेशक विक्रम मुंजाल, पुष्पा मुंजाल, शैली मुंजाल व स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में नर्सिंग दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सों ने अस्पताल में दाखिल मरीजों को फल वितरित किए और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मरीजों को फल वितरित करने के बाद केक काटा और दिवस की खुशियां मनाई। चीफ नर्सिंग ऑफिसर प्रवीना कुमारी ने कहा कि 12 मई को नर्सिंग दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर नर्सिंग ऑफिसर पूनम, रोशनी, प्रीति, सुदेश, अनीता, नीलम, पूनम ढुल, मुकेश, ऊषा मौजूद थी।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नर्सिंग दिवस मनाया। इस उपलक्ष्य पर वोकेशनल टीचर एवं नर्सिंग ट्रेनर सीमा लालर ने जीवन बचाने में सहायक सबसे महत्वपूर्ण तकनीक सीपीआर की जानकारी दी। जब किसी को हार्ट अटैक हार्ट फैलियर, सांस में रुकावट या बेहोशी हो जाती है और नाड़ी रुक जाती है तो हमारे पास सिर्फ दो या तीन मिनट ऐसे होते हैं जिससे उसे पुनर्जीवित की अवस्था में ला सकते हैं।