फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nutrition kits distributed to needy patients

Kaithal News: जरूरतमंद मरीजों को बांटीं पोषण किट

Thu, 23 Jan 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 Jan 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nutrition kits distributed to needy patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी/कैथल। पूंडरी के बीडीपीओ कार्यालय में नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने बुधवार को मित्र योजना के तहत गोद लिए गए टीबी पीडि़त रोगियों को पौष्टिक आहार किट वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला कैथल टीबी से मुक्ति की ओर अग्रसर है। टीबी हारेगा-देश जीतेगा, टीबी के लक्षण आएं-तुरंत डाॅक्टर के पास जाएं। आधुनिक जांच और इलाज की सुविधा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध है।

नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने कहा कि अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को समझते हुए टीबी पीडि़त रोगियों की सहायतार्थ जरूरतमंद रोगियों को पोषण किट वितरित करवाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए, जिससे टीबी पीडि़त रोगियों की सहायता की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंेने कहा कि हम सभी को जन कल्याण के कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यदि कोई किसी भी बीमारी से पीडि़त है तो उनकी सहायता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टीबी रोग के मुख्य लक्षण दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार आना, रात में पसीना आना, भूख न लगना और वजन घटना आदि प्रमुख लक्षण है। यदि ऐसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत नजदीकी पीएचसी व सीएचसी में जाकर अपना स्वास्थ्य चेकअप करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ जिला परिषद की डिप्टी सीईओ रीतू लाठर, जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव रामजी लाल, ग्राम सचिव, सरपंच व ग्रामीण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में 97 जरूरतमंद रोगियों को पौष्टिक आहार किट वितरित की गई। टीबी से ग्रस्त रोगियों को पौष्टिक किट उपलब्ध करवाने के लिए पाई से नरेश ने 23 व्यक्तियों को, हाबड़ी से गुरविंद्र ने 18 व्यक्तियों को, हजवाना से सुरेंद्र ने चार व्यक्तियों को, फतेहपुर सरपंच ने 10 व्यक्तियों को, करोड़ा सरपंच ने दो व्यक्तियों को, बाकल सरपंच ने तीन व्यक्तियों को तथा पिलनी सरपंच ने चार व्यक्तियों को गोद लिया और उन्हें छह माह तक पौष्टिक आहार किट उपलब्ध करवाने का जिम्मा उठाया।

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने अच्छा खान-पान न करने वालों को टीबी ज्यादा होती है, क्योंकि कमजोर इम्यूनिटी से उनका शरीर बैक्टीरिया का वार नहीं झेल पाता। जब कम जगह में ज्यादा लोग रहते हैं तब संक्रमण तेजी से फैलता है। अंधेरी और सीलन भरी जगहों पर भी टीबी ज्यादा होती है, क्योंकि टीबी का बैक्टीरिया अंधेरे में पनपता है। उन्होंने कहा कि बीमारी से घृणा करनी चाहिए न कि बीमार से। बीमारी चाहे कोई भी हो, बीमार व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत रहना चाहिए। रोगियों को चाहिए कि वे अपनी दवा समय पर लेते रहे।


इस मौके पर सिविल अस्पताल कैथल से टीबी इंचार्ज डॉ. संदीप बातिश एवं उनकी टीम, डॉ. महेश, प्रवीण, बलविंद्र, सुरेंद्र हजवाना, नरेश पाई, गुरविंद्र हाबड़ी, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed