फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Number of villages reduced in ward number 18 of zip

जिप के वार्ड नंबर 18 में कम हुई गांवों की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Number of villages reduced in ward number 18 of zip
कैथल। जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनावों के बीच रविवार को मतदान संपन्न हुआ। वहीं, जिले के सीवन ब्लॉक में सीवन का ग्राम पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद सीवन, पोलड़ और गोबिंदपुरा में चुनाव नहीं हुआ। सीवन के नगरपालिका बनने के कारण वार्ड से तीन गांवों के नाम कटे हैं। सीवन, पोलड़ और गोबिंदपुरा में जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 में कुल 19 गांव आते थे। वार्ड की सूची में से इन गांवों का नाम हटते ही अब यहां पर संख्या 16 रह गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सीवन बड़ा कस्बा है और इस बार इसके जिला परिषद व पंचायत समिति से हटने के बाद वार्ड में मतदाताओं की संख्या भी कम हुई है। यहां पंचायत की बजाए अब नगर पालिका बना दी गई है।
विज्ञापन

पिछली बार जिला परिषद का पार्षद सीवन के उम्मीदवार ने जीता था
पिछली बार वर्ष 2016 में हुए जिला परिषद के चुनावों में जिला पार्षद का चुनाव सीवन ग्राम पंचायत के उम्मीदवार ने ही जीता था। इसके साथ ही पंचायत समिति में भी सीवन की ही महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ते हुए पंचायत समिति के अध्यक्ष पद पर काबिज हुई थी। इसके बाद गांव में कई विकास कार्य भी करवाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में मतों की संख्या भी घटी
जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 में सीवन ग्राम पंचायत हटने से पहले पिछले बार हुए चुनाव में करीब साढ़े 23 हजार वोट थे। जो अब घट गए हैं। हालांकि इस बार ग्राम पंचायतों में जुड़े डेरों व ढाणियों के मतदाताओं को जोड़ा गया है, लेकिन इसी संख्या पिछले बार हुए चुनाव जितने मतदाताओं की संख्या नहीं रही है। इस समय करीब साढ़े 18 हजार मतदाता जिला परिषद के वार्ड नंबर 18 में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed