फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NSS camp started by offering sacrifices in Havan

हवन में आहुतियां देकर एनएसएस शिविर का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
NSS camp started by offering sacrifices in Havan
NSS camp started by offering sacrifices in Havan - फोटो : Kaithal
पूंडरी। डीएवी पब्लिक स्कूल पूंडरी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्राचार्य साधना बख्शी ने हवन के साथ किया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी कैथल के आजीवन सदस्य एवं पूर्व एचईएस ज्ञानचंद भल्ला मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी माधुरी बख्शी एवं स्टाफ सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। भल्ला ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कैसे हम सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार करके और अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन

सीपीआर तकनीक के द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार किया जा सकता है। प्राथमिक उपचार की जानकारी सभी को होनी चाहिए। माधुरी बख्शी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने स्कूल प्रांगण में सफाई की। उन्होंने प्रांगण में लगे पौधों की देखभाल कर श्रमदान किया। इसके अलावा विश्व जल दिवस को लेकर स्वयंसेवकों द्वारा सुंदर स्लोगन बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed