{"_id":"62cc8852f8bfe60cf55df2df","slug":"np-president-and-31-councilors-took-oath-kaithal-news-knl114352625","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप अध्यक्ष और 31 पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप अध्यक्ष और 31 पार्षदों ने ली शपथ
विज्ञापन
52-कैथल। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष सुरभि गर्ग को कुर्सी पर बिठा कर आर्शीवाद देते हुए सांसद ना?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। नगर परिषद अध्यक्ष चुनीं गईं सुरभि गर्ग और 31 पार्षदों ने सोमवार को सुबह नगर परिषद कार्यालय में हवन के बाद लघु सचिवालय स्थित सभागार में गुहला एसडीएम नवीन कुमार की ओर से दिलवाई गई शपथ के बाद पदभार ग्रहण कर लिया। सांसद नायब सैनी, विधायक लीला राम, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व अन्य भाजपा नेताओं ने सुरभि गर्ग को नगर परिषद में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाया। इसके साथ ही विधिवत रूप से सुरभि गर्ग ने कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ सभी 31 पार्षदों ने भी कार्यभार ग्रहण किया।
नगर परिषद कार्यालय परिसर में सुबह हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सुरभि गर्ग ने अपने पति संदीप गर्ग, ससुर सुरेश गर्ग व 31 पार्षदों के अलावा शहर के अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ भाग लिया। करीब दस बजे तक हवन चला। इसके बाद सभी एक साथ लघु सचिवालय पहुंचें। वहां सभागार में गुहला एसडीएम नवीन कुमार ने सबसे पहले सुरभि गर्ग को शपथ दिलवाई।
इसके बाद वार्ड एक से सुल्तान, वार्ड नंबर दो से सीमा वर्मा, वार्ड नंबर तीन से सोनिया, वार्ड नंबर चार से महेश गोगिया, पांच से राजकली, छह से प्रीति रानी, सात से विजय गर्ग, आठ से परमजीत कौर, नौ से निरंजन सैनी, दस से रोहन मित्तल, वार्ड 11 से सुशीला शर्मा, वार्ड नंबर 12 से बलजीत सिंह, वार्ड नंबर 13 से ज्योति जांगड़ा, वार्ड नंबर 14 से दीपक शर्मा, वार्ड नंबर 15 से शमशेर फौजी, वार्ड नंबर 16 से रामफल सैनी, वार्ड नंबर 17 से प्रवेश कुमार, वार्ड नंबर 18 से रामनिवास मित्तल, वार्ड नंबर 19 से सीमा रानी, वार्ड नंबर 20 से रिंकू सैनी, वार्ड नंबर 21 से अनिल खुरानिया, वार्ड नंबर 22 से राजेश कुमार, वार्ड नंबर 23 से लीलू सैनी, वार्ड नंबर 24 से संतोष थरेजा, वार्ड नंबर 25 से वीनस गुप्ता, वार्ड नंबर 26 से वीरेंद्र बत्तरा, वार्ड नंबर 27 से काका सचदेवा, वार्ड नंबर 28 से मोहन लाल शर्मा, वार्ड नंबर 29 से राज सैनी, वार्ड नंबर 30 से सोनिया धीमान व वार्ड 31 से विकास कुमार ने पद की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
शपथ लेने के बाद सभी ने डीसी डा. प्रियंका तेतरवाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इसके बाद सभी पार्षद नगर परिषद भवन पहुंचें। यहां करीब आधे घंटे बाद सांसद नायब सैनी, विधायक लीला राम, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर व अन्य भाजपा नेताओं के साथ नप अध्यक्ष सुरभि गर्ग पहुंचीं। सभी ने सुरभि गर्ग को कुर्सी पर बैठाया। इस मौके पर सुरेश गर्ग नौच, संदीप गर्ग, सुरेश संधु, मनीष कठवाड़, अनिता चौधरी, भीम सैन अग्रवाल, संदीप गर्ग, धर्मवीर प्रजापति, वीरभान जैन, नरेश मित्तल, श्याम बहादुर खुरानिया, एसीईओ जिप अमित कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक, सचिव मोहन लाल, सुरेश गर्ग नौच, कृष्ण बंसल, धर्मवीर प्रजापति, विनोद सिंगला, वीरभान जैन, अनिता चौधरी के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
जिला प्रशासन करेगा पूरा सहयोग
शहर की सरकार चुनी जा चुकी है। अध्यक्ष और सभी पार्षद बिना किसी मतभेद के शहर के विकास की योजनाएं बनाएं। लाइट, बेसहारा पशु, सफाई की समस्या को प्राथमिकता से दूर करें। जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग नगर परिषद हाउस का किया जाएगा। - डीसी डा. संगीता तेतरवाल।
समस्याओं से मिलेगी निजात
अब कैथल का विकास होगा। मैं आशा करता हूं कि सभी कैथल के लोगों का विश्वास बनाकर रखेंगे। जो दिक्कतें कैथल लोग कई वर्षों से झेल रहे थे, उन समस्याओं से निजात मिलेगी। सीएम के सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ सुरभि शहर का विकास करवाएंगी। - नायब सैनी, सांसद, कुरुक्षेत्र
सभी मिलकर कराएंगे विकास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल जैसे सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य करते हुए पूरे हरियाणा का सर्वांगीण विकास कर रहे हैं, उसी तर्ज पर शहर में विकास होगा। हम सब मिलकर कैथल का विकास करवाएंगे। सुरभि गर्ग व सभी पार्षदों को बधाई। - लीला राम, विधायक, कैथल।
योजनाओं का लाभ देगी नप
नप अध्यक्ष सभी को साथ लेकर शहर का बिना भेदभाव विकास करवाएंगी। जो योजनाए प्रदेश सरकार की ओर से आमजन के लिए चलाई गई हैं, संबंधित नगर परिषद उन सबका लाभ लाभार्थियों तक अविलंब पहुंचाने का कार्य करेंगी। - अशोक गुर्जर, जिला अध्यक्ष, भाजपा।
जनता के आशीर्वाद से नप अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी मिली है। जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए शहर का विकास करवाया जाएगा। मेरी प्राथमिकता में शहर में सफाई, स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान व सड़कों से बेसहारा पशुओं को हटाना होगी। - सुरभि गर्ग, नप अध्यक्ष, कैथल।