फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now up to 21 can take admission in Sanskrit University

Kaithal News: संस्कृत विवि में अब 21 तक ले सकते हैं दाखिला

Thu, 11 Jul 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Now up to 21 can take admission in Sanskrit University
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय में 10 जुलाई को बिना लेट फीस के दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। अब विद्यार्थी 21 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद भी यदि सीटें शेष रहती हैं तो 31 जुलाई तक 200/- रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले होंगे। इसके बाद भी किसी विभाग में यदि सीटें शेष

रहती हैं तो एक से 16 अगस्त तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश लिया जा सकता है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश चंद्र भारद्वाज ने बताया कि एडमिशन कमेटी ने बैठक के दौरान ध्यान दिया कि कुछ विश्वविद्यालयों ने अभी तक शास्त्री एवं बीए का परिणाम घोषित नहीं किया है। इसलिए विद्यार्थियों के हित को देखते हुए बिना लेट फीस के ही 21 जुलाई तक एडमिशन की तिथि बढ़ाई है। उन्होंने बताया कि दाखिले आने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए विश्वविद्यालय के टीक परिसर एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर पीजी कॉलेज परिसर में इन दोनों में दाखिला प्रक्रिया चल रही है, वहां जाकर सीधे दाखिला लिया जा सकता है। विश्वविद्यालय में अभी नए सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया 10 जून से चल रही है।
विज्ञापन


विवि द्वारा व्याकरण, साहित्य, ज्योतिष, दर्शन, धर्मशास्त्र, वेद विषयों से शास्त्री एवं आचार्य पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं व योग से बीए और एमए पाठ्यक्रम संचालित हैं। इसके साथ ही हिंदू अध्ययन से एमए पाठ्यक्रम संचालित है। इनके अतिरिक्त वेद, ज्योतिष, वैदिक गणित, वास्तु शास्त्र एवं कर्मकांड डिप्लोमा के पाठ्यक्रम भी संचालित हैं। इस वर्ष से सरकारी कार्यालयों में अनुवादक एवं राजभाषा अधिकारी के पदों पर पात्रता प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय ने हिंदी-अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के टीक परिसर में जाकर नामांकन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed